Nirbhik Nazar

अंडा करी का नाम सुनते ही बन गई पत्नी लड़ाकू ! पति को कई बार मारा सब्जी काटने वाला चाकू, पति अस्पताल मे भर्ती…

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिल में पति और पत्नी में अंडा करी बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्साई पत्नी ने सब्जी काटने वाले चाकू से पति पर हमला बोल दिया। उस पर चाकू से कई वार किए, जिससे वो घायल हो गया। पति को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

यहां की है घटना 

शहर के मोहल्ला पीपल अड्डा निवासी एक विनीत शर्मा ने पत्नी से अंडे की सब्जी ( अंडा करी) बनाने के लिए कहा। इसको लेकर पत्नी गुस्से में आ गई। उसने सब्जी काटने वाले चाकू से प्रहार कर पति को घायल कर दिया। घायल पति को पड़ौसी ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

पत्नी को आ गया गुस्सां 

पति ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8 बजे वो घर पर आया था। पत्नी पहले से ही कुछ गुस्से में दिख रही थी। वो समझ नहीं पाया कि उसके गुस्से का कारण क्या है। इस दौरान उसने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा कि आज अंडा करी खाने का मन है। अंडे लेकर आया हूं, आज इसकी ही सब्जी बना लो। बस इतना सुनते ही पत्नी का गुस्सां सातवें आसमान पर पहुंच गया। दोनों में विवाद शुरू हो गया।  उस वक्त पत्नी के हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू था। पत्नी ने कुछ सोचा न समझा और चाकू से पति पर हमला बोल दिया। उसने एक के बाद एक चाकू से कई वार किए। कुछ वार तो खाली गए, लेकिन वो कब तक बचता। चाकू उसके पैर में घुसा चला गया और खून बहने लगा। घायल पति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन आसपास के लोग एकत्र हो गए।

अस्पताल में भर्ती कराया गया पति 

बताया गया है कि पड़ोसी घायल विनीत शर्मा को उपचार के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। घाव काफी गहरा होने की वजह से डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया है। वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए  प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पति की ओर से पत्नी के खिलाफ तहरीर दी गई है। पति-पत्नी के बीच का मामला है। दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया है। पहले दोनों पक्षों को बिठाकर समझाने का प्रयास किया जाएगा। अगर सहमति बन जाती है तो विवाद खत्म कराया जाएगा। अगर समझौता नहीं होता है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *