Skip to main content

Nirbhik Nazar

‘मम्मी को कुछ मत बताना, अकेले में फोन पर बात करना’, अधेड़ शख्स ने छात्रा को थमाया लव लेटर

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां जिस अधेड़ शख्स को एक छात्रा मामा कहकर पुकारती थी, उसने ही उस लड़की को लव लेटर सौंप दिया. इसकी जानकारी मिलने के बाद लोगों ने आरोपी शख्स को जमकर पीटा. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद कैफी आलम को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा के घर कैफी आलम बिजली का पंखा आदि की मरम्मत करने आता जाता था. परिवार से नजदीकी होने की वजह से छात्रा उसे मामा कहती थी।

ये मामला रोहतास जिले के डेहरी के तार बंगला इलाके का है. यहां स्कूल पढ़ने वाली एक लड़की, जो मोहम्मद कैफी आलम नाम के शख्स को अपना मामा कह कर बुलाती थी, उसने लड़की को मोबाइल नंबर दिया और अकेले में बात करने की बात कहकर एक लव लेटर दिया. इसके बाद लड़की फूट-फूट कर रोने लगी और ये बात अपने माता-पिता को बताई.इसके बाद परिवार तथा मोहल्ले के लोग उग्र हो गए और आरोपी मोहम्मद कैफी आलम की पिटाई कर दी.

बीच रास्ते में दिया लव लेटर

पीड़ित लड़की ने बताया की स्कूल से पढ़ाई करके जब वह अपने घर आती थी तो बीच रास्ते में ही मोहम्मद कैफी उसे कुछ खाने-पीने का सामान खरीद कर देता था. जब लड़की को उसने लव लेटर दिया तो उसने अपने घरवालों को इसके बारे में बताया. इसके बबाद गांव में बवाल हो गया.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मारपीट के बाद वह मौके भाग कर अपने बेटे-बहू के घर में छुप गया. इस मामले की सूचना मिलने पर डेहरी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए कैफी आलम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तारा बंगला इलाके में उग्र लोगों को भी समझाया. वंही देहरी नगर थाना की पुलिस ने बताया कि गिरफ्ता व्यक्ति से लगातार पूछताछ की जा रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *