Nirbhik Nazar

पहली ही रात मे हँगामा, पति की बात सुनकर दुल्हन ने कर दिया ड्रामा ! मिट्टी मे मिल गए अरमान, पुलिस तक पहुंचा विवाद…पढ़ें

आगरा : कहीं तुम नपुंसक तो नहीं, जो सुहागरात मनाने से इनकार कर रहे हो, कहते हुए पत्नी ने इतना बवाल काटा कि मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। वहीं दोनों पक्ष भी आपस में विवाद सुलझाने में जुटे हैं। यह अजीबो गरीब मामला उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना पिनाह क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके की है। भदरौला निवासी लड़की की शादी 8 महीने पहले गाजियाबाद निवासी युवक से हुई।

बताया जा रहा है कि लड़की वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक धूमधाम से शादी की। करीब 10 लाख रुपए खर्च हुए थे, लेकिन सुहागरात को ही पति संबंध बनाने से आनाकानी करने लगा। उस समय तो वह शांत रही। अगले दिन फिर ऐसा ही हुआ तो उसे कुछ शक हुआ। उन्हें इस बारे में अपनी ननद से बात की तो परिवार में हंगामा मच गया। ससुरालियों ने भी साथ देने की बजाय उसके साथ मारपीट करके उसे प्रताड़ित किया।

अचानक पति के नपुंसक होने का पता चला

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि ससुरालियों ने उससे दहेज की मांग की। वे उसे बुलेट बाइक और 2 लाख रुपए मांगने लगे। इस बीच पति ने और ज्यादा दूरियां बना लीं। कुछ दिन की जद्दोजहद के बाद अचानक उसे पता लगा कि पति नपुंसक है। वह बाप बनने के लायक ही नहीं है, इसलिए वह पत्नी से दूर रहता है। यह जानकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। इस बारे में उसने अपने मायके वालों को बताया।

पुलिस को 6 ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दी

पीड़िता के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही मायके वाले ससुराल आए और विरोध जताया तो ससुरालियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने मारपीट कर उसे ससुराल से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। उसने पुलिस को अपने पति विशाल, ससुर रतिराम, देवर बबलू, रोबिन, देवरानी नेहा, ननद सोनी के खिलाफ झूठ बोलकर शादी करने और विरोध करने पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *