Nirbhik Nazar

मध्यप्रदेश मे बुल्डोजर से की गई पुष्प वर्षा, सीएम धामी का हुआ सम्मान, विशाल रैली मे शामिल हुए सीएम, देखें Video

देहरादून: उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में खुरई  विधानसभा क्षेत्र में, प्रचार के लिए गए उत्तराखण्ड के युवा व तेजस्वी मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी पर बुलडोज़र द्वारा पुष्प वर्षा की गई । जानकारों की माने तो बीते दिनों उत्तराखंड मे सीएम धामी द्वारा अतिक्रमण हटाने और लैंड जिहाद के खिलाफ सख्त कारवाई की गई उसका असर मध्य प्रदेश में भी हुआ है लिहाजा सीएम के सम्मान में बुलडोज़र द्वारा पुष्प वर्षा की गई ।

चुनावी दौरे पर धामी

मध्यप्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगामी दो दिनों तक इन चुनावी राज्यों में दौरा प्रस्तावित किया गया है. यहां वह विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही यात्रा आदि कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.

मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल समान नागरिक सहिंता को लेकर उत्तराखंड में धामी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है. इसके अलावा धर्मांतरण कानून और देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून को राज्य में लागू कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय फलक पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं. माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व भी धामी की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती स्वीकार्यता को भुनाने में कसर नहीं छोड़ना चाहता. यही वजह है कि अब  चुनावी राज्यों राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले चुनावों के मद्देनजर धामी का दो दिवसीय दौरा इन राज्यों के लिए लगाया गया है.

मुख्यमंत्री ने 19 सितंबर को मध्यप्रदेश के सागर की खुरई और बीना क्षेत्र में आयोजित जनसभा व अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया . जबकि 20 सितंबर को वे कोटा राजस्थान में भी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. राजस्थान के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में उनके कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. 21 सितंबर की सुबह सीएम वहां से देहरादून के लिए वापसी करेंगे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *