Nirbhik Nazar

शर्मनाक ! 3 हजार का कर्ज न चुकाने पर, दबंग ने पहले सब्जी विक्रेता को पीटा फिर नंगा कर मंडी में घुमाया, देखें वायरल Video…

नोएडा: नोएडा से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां मंडी में सब्जी विक्रेता को उधारी न चुकाने पर दबंगो ने जमकर पीटा. इतना ही नहीं उसे नंगा कर के पूरी मंडी में घुमाया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. यह मामला थाना फेस-2 क्षेत्र के फल मंडी का है. यहां कुछ दबंगों ने सब्जी विक्रेता की जमकर पिटाई की फिर नंगा कर उसे पूरे बजार में घुमाया गया. बताया जा रहा है कि इनका पैसों के लेन देने को लेकर विवाद था. थाना फेस-2 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

तीन हजार रुपये का उधार लिया था लहसुन

बताया जा रहा है कि पीड़ित सब्जी विक्रता ने दबंग से तीन हजार रुपये का लहसुन उधार लिया था. लेकिन लहसुन बेचने में उसे नुकसान हो गया था. इसकी वजह से वो कर्ज चुका नहीं पा रहा था. इससे गुस्साए दबंग ने उसे जमकर पीटा फिर नंगा कर पूरे बाजार में घुमाया.

जल्द ही आरोपी को कर लिया जाएगा गिरफ्तार

इस मामले पर एसएचओ (SHO) का कहना है कि मारपीट का वायरल वीडियो सामने आया था. जांच करने पर पता चला है कि पैसे के लेनदेन की वजह से युवक के साथ मारपीट की गई. वीडियो में दिख रहे पीड़ित के शिकायत के आधार पर सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी के गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *