Skip to main content

Nirbhik Nazar

प्रेमिका पर रखता था बुरी नज़र ! क्लर्क ने अफसर का कर दिया कत्ल, घर के पीछे दफनाई लाश, पढ़ें पूरा मामला

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आरकेपुरम इलाके में सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्प्लेक्स के सीनियर सर्वेयर की उसी के दफ्तर के क्लर्क ने हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शव सरकारी फ्लैट के आंगन में दफना दिया और फर्श को सीमेंट से पक्का कर दिया. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त 2023 को सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्प्लेक्स के सीनियर सर्वेयर महेश के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. महेश नीम वाली कॉलोनी, झज्जर हरियाणा का रहने वाला था. महेश के भाई मनेश ने आरकेपुरम थाने में गुमशुदगी की दर्ज शिकायत में कहा था कि 28 अगस्त 2023 की दोपहर करीब 12:30 बजे उसके बड़े भाई महेश ने भाभी को फोन किया था और बताया था कि वह अपने सहकर्मी अनीस से मिलने जा रहे हैं. इसी के बाद से भाई लापता है. भाई के लापता होने के बाद अनीस से भी पूछा, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई.

लापता महेश के बारे में जब कोई सुराग नहीं लगा तो मामले को लेकर एक टीम बनाई गई. पुलिस ने जब जांच की तो लापता महेश के मोबाइल की आखिरी लोकेशन फरीदाबाद हरियाणा में मिली. टीम ने वहां जाकर तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा. इसके बाद पुलिस ने महेश के साथ काम करने वाले क्लर्क अनीस से सख्ती से पूछताछ की. इसके बाद अनीस ने महेश की हत्या की बात कबूल कर ली. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर लिया.

मृतक की पत्नी ने पूछताछ के लिए आरोपी को किया था कॉल

28 अगस्त 2023 की देर शाम अनीस के पास महेश की पत्नी ने फोन कर महेश के बारे में पूछा था. अनीस ने महेश की पत्नी से कहा था कि महेश मिलने आया था और उसे कार और चाबी देकर चला गया. अनीस ने यह भी कहा था कि वह महेश का पता लगाने में मदद करेगा.

आरोपी बोला- महेश मेरी प्रेमिका पर रखता था बुरी नजर

पुलिस ने जब हत्या के आरोपी क्लर्क अनीस से पूछताछ की तो उसने बताया कि मृतक 42 साल का महेश कुमार उसकी प्रेमिका पर बुरी नजर रखता था. इसके अलावा उसके 9 लाख रुपये भी नहीं चुका रहा था. इसलिए वो 28 अगस्त को ऑफिस से छुट्टी लेने के बाद लाजपत नगर और साउथ एक्स की मार्केट गया. वहां से 6 फीट की पॉलीथिन और फावड़ा खरीदा. इसके बाद दोपहर में सीनियर सर्वेयर महेश को घर पर बुलाया.

महेश दोपहर में करीब 12 बजे आरके पुरम सेक्टर 2 स्थित उसके घर पहुंचा. इस दौरान अनीस ने महेश के सिर में पाइप रिंच मारकर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद वो बाइक से सोनीपत अपने घर चला गया. पुलिस को शक न हो, इसलिए फोन वहीं छोड़ दिया.

29 अगस्त को घर के पीछे डेढ़ फीट के गड्ढे में दफना दी थी लाश

इसके बाद आरोपी क्लर्क अनीस ने 29 अगस्त को वापस लौटकर महेश के शव को घर के पीछे डेढ़ फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया और ऊपर से सीमेंट से पक्का फर्श बना दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 2 सितंबर को शव बरामद कर लिया है. इसी के साथ 5 लाख रुपये की नकदी, अपराध में प्रयुक्त 2 वाहन, हथियार, मृतक का वाहन और अन्य सामान बरामद किया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *