Nirbhik Nazar

मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर लिखा – मोदी सरकार में अच्छे दिनों की ऐसी लगी चपत, ’50 सालों में सबसे कम हुई जनता की बचत!

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 50 सालों में जनता की बचत सबसे कम हुई और मोदी सरकार में अच्छे दिनों की चपत लग गई।  उन्होंने कहा कि महंगाई द्वारा महालूट, गिरती आमदनी व बढ़ती उधारी, इसका मुख्य कारण हैं। मोदी सरकार ने न सिर्फ एक आम परिवार के घर का बजट बिगाड़ा है, घरेलू बचत कम होना भारत की अर्थव्यवस्था के लिए भी बेहद हानिकारक है।

खरगे ने कहा कि मोदी सरकार चाहे महिलाओं समेत, हर वर्ग के लिए जितने भी चुनावी स्टंट कर ले। देश की जनता, भाजपा द्वारा प्रायोजित बेरोजगारी, महंगाई, असमानता, मुनाफाखोरी और जुमलों की झड़ी को नहीं भूलेगी। 2024 में खत्म होगा जनता को सताने का ये अध्याय, जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA — एक ही है उपाय!

सोनिया ने आज संसद में महिला आरक्षण बिल पर सरकार से की ये मांग 

वहीं आज संसद में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर अपनी राय रखी। उन्होंने इस बिल का समर्थन किया और इसके साथ ही बिल को लेकर कई सवाल भी उठाए। महिला आरक्षण बिल जिसे ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ नाम दिया गया है, पर चर्चा करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि ये बिल पूर्व पीएम राजीव गांधी का सपना था। बाद में पीएम पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने महिला आरक्षण बिल को पारित कराया गया। सोनिया गांधी ने कहा कि आज इसी का नतीजा है कि देशभर के विभिन्न स्थानीय निकायों के जरिए हमारे पास 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं।

सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण के बिल को समर्थन दिया लेकिन सरकार से ये कहा कि आरक्षण को जल्द से जल्द लागू भी किया जाए। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने लोकसभा में कहा कि महिलाओं को आरक्षण के लिए और इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं महिला आरक्षण बिल के समर्थन में खड़ी हूं, स्त्री के धैर्य का अनुमान लगाना मुश्किल है..भारतीय नारी ने सबकी भलाई के लिए काम किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *