Nirbhik Nazar

यहाँ बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाया, फिर रात भर लूटी 4 महिलाओं की आबरू, 1 पीड़िता की मौत…

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले से बड़ी ही विभत्स वारदात सामने आ रही है। जिसे जानने के बाद आप सहम जाएंगे। यहां आधी रात को 5-6 बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। वारदात मतलौडा क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। जहां एक मछली फार्म पर काम करने वाली महिलाओं को बदमाशों ने बंधक बना लिया।

महिलाओं के साथ उनके बच्चे और पति या परिवार के दूसरे लोग भी थे। लेकिन बदमाशों ने हथियारों के बल पर पहले तो इन लोगों के साथ लूट की। इसके बाद पुरुषों और बच्चों को बांध दिया। फिर महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। बुधवार को रातभर ये बदमाश दरिंदगी करते रहे। दरिंदगी के कारण एक पीड़िता ने बाद में दम तोड़ दिया।

रात 1 बजे घुसे डेरे में, सारी रात की दरिंदगी

पीड़िताओं ने बताया कि वे लोग गांव से कुछ दूर बने डेरे में परिवार के लोग के साथ रहते हैं। रात को लगभग एक बजे 5-6 नकाबपोश बदमाश उनके डेरे में घुस आए। बदमाशों ने उनको चाकू और पिस्टल के बल पर धमकाया। इसके बाद तीन पुरुषों और बच्चों के हाथ-पैर बाधकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश उनको खींचकर बाहर बरामदे में ले गए।

यहां सभी बदमाश रातभर महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। बदमाशों ने धमकी दी कि यदि उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की तो सभी को मार दिया जाएगा। इसके बाद सुबह चार बजे तक आरोपी उनके साथ दरिंदगी करते रहे। बाद में महिलाओं को भी कमरे में बंद कर दिया गया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी जाते समय उनके पास से 13 हजार रुपये और गहने लूट ले गए। एक पीड़िता की पिटाई से मौत हो गई।

पुलिस बोली-जल्द दबोच लेंगे आरोपी

सुबह 5 बजे महिलाओं ने अपने जानकार किसान को किसी तरह फोन करके मामले की जानकारी दी। जिसने मौके पर आकर महिलाओं और दूसरे लोगों को कमरे से बाहर निकाला। जिसके बाद मामले में पुलिस को सूचित किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर जांच के लिए मतलौडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार पहुंचे।

बाद में डीएसपी कृष्ण कुमार ने भी आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाए। पुलिस ने महिलाओं का पानीपत के सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया है। एफएसएल की टीम की ओर से भी मामले की जांच की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *