Nirbhik Nazar

तारीख पर पहुंचे कोर्ट, एक-दूसरे को देखते ही भिड़ गए पति-पत्नी, ससुर ने पकड़ा तो हाथ छुड़ाकर भागा दामाद; VIDEO

जमुई : दहेज प्रताड़ना को लेकर जमुई व्यवहार न्यायालय में चल रहे पति-पत्नी के बीच परिवाद ने बुधवार की शाम उग्र रूप ले लिया। जब तारीख पर दोनो पति-पत्नी कोर्ट पहुंचे तो दोनो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान पहले तो पति ने अपनी ही पत्नी की कोर्ट परिसर में जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद घटना की जानकारी पत्नी के पिता यानि ससुर को हुई, फिर क्या था ससुर और दामाद के बीच बहस शुरू हो गई। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ी कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई और कोर्ट परिसर में देर शाम तक अधिवक्ता के साथ लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। 2 घंटे तक कोर्ट परिसर से लेकर सड़क तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

ससुर की पकड़ से छूटकर भागा दामाद

इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा कोर्ट परिसर से लेकर सड़क तक पहुंच गया। ससुर अपने दामाद को पड़कर टाउन थाना की ओर खींचते हुए लेकर जाने लगे। हालांकि कुछ दूर बढ़ने के बाद किसी तरह ससुर की पकड़ से छूटकर दामाद भाग गया। ससुर गोलू दास ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अंजू कुमारी की शादी लक्ष्मीपुर प्रखंड के साकल गांव में विपिन कुमार से की थी। शादी के कुछ दिनों तक ठीक-ठाक रहा उसके बाद विपिन कुमार के द्वारा उनकी पुत्री अंजू कुमारी को प्रताड़ित किया जाने लगा। विपिन कुमार दहेज की मांग करने लगा और पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट किया करता था जिसको लेकर एक महीने पहले फैमिली कोर्ट में दहेज प्रताड़ना को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

दोनों पक्ष के वकीलों ने क्या कहा?
इस मामले की तारीख बुधवार को थी इसी दौरान उनके दामाद विपिन कुमार के द्वारा उनकी बेटी अंजू कुमारी के साथ कोर्ट परिसर में ही बेरहमी से मारपीट की जाने लगी। उनकी बेटी को अपने साथ नहीं रखने और जान मारने की धमकी देने लगा। दोनों पक्ष के अधिवक्ता आलोक कुमार ने बताया कि फैमिली कोर्ट में दहेज प्रताड़ना का केस लड़की पक्ष के द्वारा किया गया था और लड़का पक्ष ने लड़की को अपने साथ रखने का प्रस्ताव कोर्ट में रखा था। तारीख पर जब दोनों पहुंचे तो आमने-सामने होने के बाद दोनों के बीच झड़प हो गई और मारपीट हो गई। फिलहाल मामले को शांत कर दिया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *