Skip to main content

Nirbhik Nazar

“मेरा चैनल सब्सक्राइब करें और बेल आइकन जरूर दबाएं”, पीएम मोदी ने यूट्यूब पर की अपील:video

नई दिल्ली: भारत में इस वक्त यूट्यूब पर कंटेंट क्रिएटर्स की संख्या बढ़ रही है। पीएम मोदी का यूट्यूब पर चैनल है और उनके पास अच्छे खासे सब्सक्राइबर्स हैं। ऐसे में बुधवार को पीएम मोदी ने YouTube Fanfest India 2023 को अपने चैनल के माध्यम से संबोधित किया। पीएम ने इस दौरान कई मुद्दों पर बातें बी की और लोगों से अपने चैनल को सब्सक्राइब करने और इसका बेल आइकन दबाने की भी अपील की। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा।

देखें पीएम मोदी का पूरा वीडियो-

मैं खुद एक यूट्यूबर

पीएम मोदी ने YouTube Fanfest India को संबोधित करते हुए कहा कि वह खुद एक यूट्यूबर हैं। पीएम ने कहा कि वह खुद बीते 15 सालों से यूट्यूब के माध्यम से देश और दुनिया से जुड़े हुए हैं। पीएम ने कहा कि उनके पास सब्सक्राइबर्स की अच्छी खासी संख्या है। उन्होंने कहा कि यूट्यूब एक बड़ा प्लेटफॉर्म है और इसके माध्यम से देश के विकास में योगदान दिया जा सकता है।

यूट्यूब पर 5000 क्रिएटर्स
पीएम मोदी ने कहा कि यूट्यूब पर अभी 5000 क्रिएटर्स हैं जो फूड ब्लॉगिंग, गेमिंग, एजुकेशन और टेक्नेलॉजी से जुड़ा कंटेंट शेयर करते हैं। ये कंटेंट क्रिएटर्स अलग-अलग तरीके से देश की आबादी पर असर डालते हैं। पीएम ने यूट्यूब क्रिएटर्स को संदेश दिया कि वो अपने कंटेंट के माध्यम से देश की सेवा कर सकते हैं। पीएम ने इस दौरान क्रिएटर्स से वोकल फोर लोकल, स्वच्छता अभियान और डिजीटल लेन-देन जैसे यूपीआई आदि पर जागरूकता फैलाने की अपील की।

चैनल सब्सक्राइब करें
पीएम मोदी ने यूजर्स से उनके चैनल को भी सब्सक्राइब करने की अपील की। उन्होंने कहा- “मेरा ये चैनल सब्सक्राइब करें और मेरे हर अपडेट्स आपको मिले इसके लिए बेल आइकन को जरूर दबाइएगा”। बता दें कि पीएम मोदी का यूट्यूब पर @NarendraModi नाम से चैनल है। इस चैनल पर करीब 18 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *