Skip to main content

Nirbhik Nazar

सोफे पर पड़ी थी पिस्टल, तीन साल की बच्ची ने अचानक खुद को मार ली गोली, सामने आया CCTV

न्यूज़ डेस्क: यह खबर एक सबक है। अक्सर जिनके पास लाइसेंसी असलहे होते हैं, वे घर में इधर-उधर रख देते हैं। लेकिन यह कितना खतरनाक हो सकता है, इसकी बानगी फ्लोरिडा में देखने को मिली। यहां तीन साल की एक बच्ची ने सोफे पर लावारिस पड़ी पिस्टल को उठाया, तभी गलती से उसने खुद को गोली मार ली। यह भयावह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। गनीमत रही कि सेरेनिटी नाम की बच्ची बच्ची की जान नहीं गई। हालांकि गोली लगने से उसका हाथ जख्मी हुआ। डॉक्टरों को सेरेनिटी की सर्जरी करनी पड़ी। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

दादी ने पोस्ट किया वीडियो

यह पूरी घटना बीते शनिवार की है। सेरेनिटा की दादी रॉबिन फुलर ने फेसबुक पर रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो पोस्ट किया है और इसे कैप्शन दिया है- ‘वीडियो जब मेरी पोती ने अपनी दादी के घर में खुद को गोली मार ली।’

Watch Video…

दादी के घर में खेल रही थी बच्ची

दरअसल, सेरेनिटा बीते शनिवार को 220वीं टेरेस के 11000 ब्लॉक में अपनी दादी के घर के लिविंग रूम में खेल रही थी। जबकि एक शख्स ऑरलैंडो यंग अपने लैपटॉप पर फुटबॉल देखने में मशगूल था। सेरेनिटी कूदकर सोफे पर बैठती है। इसके बाद वह पिस्टल उठा लेती है। तभी अचानक पिस्टल चल जाती है। गोली उसकी बांह में लगी और वह दर्द से चीखने लगी।

ऑरलैंडो यंग कुछ देर के लिए सन्न रह जाता है। वह बच्ची को चीखते देख उसी मदद के लिए दौड़ता है। परिवार के अन्य सदस्य भी उसकी चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। यंग दूसरे व्यक्ति को खून रोकने के लिए गोली के घाव के चारों ओर बेल्ट लपेटने का निर्देश देता है। इसके बाद वह सेरेनिटी को लिविंग रूम से बाहर ले जाता है।

अस्पताल में हुई सर्जरी

आख़िरकार सेरेनिटी को निकलॉस चिल्ड्रेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी सर्जरी की गई। उसे मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया और अब वह घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रही है। यंग पर अब बच्चे की उपेक्षा करने के आरोप का सामना करना पड़ रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *