Skip to main content

Nirbhik Nazar

‘अऊर नहीं सहिबो, बदल के रहिबो…’, बिलासपुर में गरजे पीएम मोदी, कहा परिवर्तन तय, सुनें बयान : Video

बिलासपुर: पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने हमारी तारीफ की तो कांग्रेस में खलबली मच गई. मैं दिल्ली से एक रुपया भेजता हूं तो सौ के सौ पैसे गरीब के खाते में जाते हैं कोई कटौती नहीं होती है. पहले ऐसा नहीं होता था. कांग्रेस  के एक पीएम ने कहा था कि वो केन्द्र से एक रुपया भेजते हैं तो पहुंचते- पहुंचते घिस जाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे. यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. पीएम मोदी का तीन महीने में ये तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है. मंच पर पहुंचे पीएम मोदी ने जय जोहार कहकर लोगों को संबोधित किया, साथ ही सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सपने को साकार करने की पूरी कोशिश करेंगे.  पीएम मोदी ने कहा कि आपका सपना मेरा संकल्प है. जनता के सपनों को पूरा करने की मेरी गारंटी है.

प्रदेश की बघेल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है. प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा है. पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की भाषा में नारा लगवाया की अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे.

डिप्टी सीएम ने की तारीफ तो कांग्रेस में मची खलबली
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने हमारी तारीफ की तो कांग्रेस में खलबली मच गई. मैं दिल्ली से एक रुपया भेजता हूं तो सौ के सौ पैसे गरीब के खाते में जाते हैं कोई कटौती नहीं होती है. पहले ऐसा नहीं होता था. कांग्रेस  के एक पीएम ने कहा था कि वो केन्द्र से एक रुपया भेजते हैं तो पहुंचते- पहुंचते घिस जाता है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है. प्रदेश सरकार ने घोटाले पर घोटाला किया है. पीएम मोदी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. भाजपा की सरकार सत्ता में आने के बाद कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा.

छत्तीसगढ़ में तय है परिवर्तन
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय है. टीएस सिंहदेव का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि केन्द्र की योजनाओं को राज्य सरकार लागू नहीं करती जिससे प्रदेश की जनता को समस्या  का सामना करना पड़ता है. पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सपने को साकार करने की पूरी कोशिश करेंगे.  मोदी ने कहा कि आपका सपना मेरा संकल्प है. जनता के सपनों को पूरा करने की मेरी गारंटी है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *