Nirbhik Nazar

75 हजार के लिए, पिता ने सामूहिक विवाह योजना में दामाद से करा दी दूसरी बेटी की भी शादी !

गाजियाबादः सामूहिक विवाह योजना में 75 हजार रुपये की आर्थिक मदद लेने के लिए एक व्यक्ति ने छोटी बेटी की शादी बड़े दामाद और मंझली बेटी की शादी उसके पति से दोबारा करा दी। थाना सिहानी गेट पुलिस ने पिता व दोनों बेटियों के साथ एक दलाल को भी गिरफ्तार किया है।

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मिशल गढ़ी का रामवीर सिंह, उसकी बेटी स्वाति व शिल्पी और पुष्पा है। श्रम विभाग की ओर से थाना सिहानी गेट में फर्जी दस्तावेज लगाकर इस योजना में पंजीकरण कराने और गलत तरीके से लाभ लेने के आरोप में थाना सिहानी गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामवीर ने पूछताछ में बताया कि एक जानकार के जरिये पुष्पा उनसे मिली थी।

उसने कहा था कि एक शादी के लिए 75 हजार रुपये मिल रहे हैं। साथ ही सामान भी मिलेगा। पंजीकरण वह कराएगी और एक शादी के एवज में 25 हजार रुपये कमीशन लेगी। रामवीर तैयार हो गया और स्वाति की शादी अपनी बड़ी बेटी आंचल के पति अमरदीप से करा दी और शिल्पी की शादी उसी के पति योगेश से दोबारा करा दी। दोनों की शादी चार साल पहले हो चुकी है और दोनों के एक बेटी भी है। खाते में पैसे आने के बाद रामवीर ने पुष्पा को 50 हजार रुपये दे दिए। योगेश और अमरदीप फरार हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *