Skip to main content

Nirbhik Nazar

वंदेभारत ट्रेन को पलटाने का था पूरा इंतजाम? ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक से रोक ली तबाही,  देखें Video

भीलवाडा: वंदेभारत ट्रेनों का आगे का हिस्सा टूटने से लेकर प्रोडक्शन में कमी से जुड़ी कई खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं. लेकिन, ट्रेन के साथ जो अब किया गया है वो चौंकाने वाला है. वंदेभारत ट्रेन को डिरेल यानी पलटाने का प्रयास किया गया है. घटना उदयपुर-जयपुर वंदेभारत एक्सप्रेस से जुड़ी है. हालांकि, रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से ट्रेन के साथ होने वाला एक बड़ा हादसा नहीं हुआ.

वीडियो में क्या-क्या दिख रहा है?

दरअसल, वंदेभारत ट्रेन को पलटाने के प्रयास का ये मामला भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ के बीच का है. मिडीया रिपोर्ट के मुताबिक भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ के बीच पड़ने वाले गंगरार स्टेशन के पास ट्रैक पर कई पत्थर रखे गए थे. इसी ट्रैक से उदयपुर-जयपुर वंदेभारत एक्सप्रेस को गुजरना था. ट्रैक पर पत्थरों के अलावा लोहे के हुक और दो सरिया भी डाले गए थे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

वायरल वीडियो 30 सेकेंड का है. जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन के इंजन के ठीक नीचे कुछ पत्थर रखे गए हैं. ट्रेन के थोड़ा आगे एक लोहे का हुक ट्रैक पर रखा गया है. वहीं थोड़ी दूर पर ट्रेन के दाएं ट्रैक के दोनों तरफ सरिया डालीं गई हैं. दोनों सरियों के बीच भी कुछ पत्थर रखे हुए हैं. वायरल वीडियो आप यहां देख सकते हैं.

रेलवे कर्मचारियों और लोको पायलट की सूझबूझ और समझ से ट्रेन को रोका गया. कर्मचारियों ने ट्रैक पर रखे पत्थर और सरिया हटाए. घटना सामने आई तो रेलवे अधिकारी और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने संज्ञान लिया. अजमेर स्थित उत्तर-पश्चिमी रेलवे RPF ने X पर जानकारी देते हुए लिखा कि, “उक्त मामले में भीलवाड़ा निरीक्षक द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.”

लोको पायलट ने लगाए एमरजेंसी ब्रेक्स

उदयपुर-जयपुर वंदेभारत एक्सप्रेस से जुड़ी ये घटना 2 अक्तूबर सुबह 9 बजकर 55 मिनट के आसपास होने का दावा किया जा रहा है. X पर DRM अजमेर नाम के अकाउंट से ये जानकारी पोस्ट की गई है. जानकारी के अनुसार ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका. इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस और RPF द्वारा की जा रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *