Nirbhik Nazar

‘गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं…’ कुंडली दिखाने आए दो युवक, ज्योतिषाचार्य को बेहोश कर उड़ा ले गए घर का पूरा सामान

कानपुर: कुंडली दिखाने आए युवकों ने कानपुर में ज्योतिषाचार्य को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. उसके बेहोश होते ही दोनों ने घर पर हाथ साफ किया और लाखों रुपए कैश सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. आरोपी घर में लगा सीसीटीवी भी साथ ले गए हैं. होश आने पर ज्योतिष ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कानपुर के गोविंद नगर में रहने वाले तरुण शर्मा ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले कृष्णा ठाकुर और कार्तिक परिहार नाम के दो युवक उसके पास आए. अपनी कुंडली दिखाते हुए बोले कि उनकी गर्लफ्रेंड नाराज रहती हैं, मनाने का उपाय बताइए. मैंने उन्हें 2 अक्टूबर को आने का कहा था.

बातों में फंसाया, कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ

वह सोमवार को वापस आए. मैं घर में अकेला था. घर आने के बाद दोनों ने मुझे अपनी बातों में फंसा लिया. इसके बाद खाना भी खाया. तभी एक ने अपने बैग से कोल्ड ड्रिंक की बोतल निकाली. मुझे भी एक गिलास में कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी. जिसे पीने के बाद मैं बेहोश हो गया.

कैश, सोने के जेवरात लेकर हुए फरार

तरुण के मुताबिक, मेरे बेहोश होने के बाद दोनों युवक घर से लाखों रुपए कैश, सोने के जेवर, दो मोबाइल फोन सहित अन्य कीमती सामना चुरा कर ले गए. साथ ही पहचान छुपाने के लिए मेरे घर में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए.

आरोपियों की तलाश शुरू

तरुण की शिकायत पर गोविंद नगर थाने पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है. पहचान होते ही जल्द से जल्द दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *