Skip to main content

Nirbhik Nazar

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हुए शामिल, खराब मौसम के कारण केदारनाथ नहीं जा पाए योगी, बदरीनाथ धाम पहुंचे

देहरादून: खराब मौसम के कारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ नहीं पहुंच पाए। वह फिर बदरीनाथ धाम चले गए हैं। भगवान बदरी विशाल के दर्शन करने के बाद वह अब वह रविवार बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

सीएम योगी तीन दिवसीय दौर पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।


मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हुए शामिल

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह 24वीं बैठक है। बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग लिया। बैठक में उत्तराखंड की ओर से दून वैली इको जोन का नोटिफिकेशन रद्द करने और सीमांत क्षेत्र से पलायन और इसके निदान के एजेंडे को चर्चा के लिए रखा गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *