Nirbhik Nazar

हमारी सरकार बनी तो जातीय गणना कराएंगे, MP मे बोले राहुल गांधी, बीजेपी को घेरा, सुनें बयान : Video

शहडोल: चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तरीखों के ऐलान के बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी शहडोल के ब्यौहारी पहुंचे। यहा उन्होंने कांग्रेस चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि अगर मध्यप्रदेश की जनता ने उनकी पार्टी की सरकार बनाई तो वो सबसे पहले राज्य में जातीय जनगणना करवाएंगे।

सबसे पहला काम जातीय सर्वे का होगा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो सबसे पहला काम जातीय सर्वे का होगा। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की सरकार 90 अफसर चलाते हैं। इन 90 में से केवल 3 अफसर ओबीसी हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम जाति जनगणना इसीलिए कर रहे हैं कि ताकि खुलकर बात हो कि आज आदिवासियों को क्या अधिकार दिया जाना चाहिए? ओबीसी और एसटी वर्ग के लोगों को क्या हिस्सा दिया जाना चाहिए?

राहुल ने भाजपा पर साधा निशाना

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा की प्रयोगशाला में मरे हुए लोगों का इलाज किया जाता है और उनके परिवारों का पैसा लूटा जाता है। देश के किसी राज्य में मरे हुए लोगों का इलाज नहीं होता है सिर्फ मध्यप्रदेश में ही मरे हुए लोगों का इलाज होता है। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश में तो महाकाल कॉरिडोर में शिव से चोरी की जाती है। ये भी भारत के किसी और राज्य में नहीं होता सिर्फ मध्यप्रदेश होता है।’

मध्यप्रदेश में आदिवासियों का अपमान होता

इस दौरान राहुल गांधी ने पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के आदिवासियों के साथ हुई घटनाओं को लेकर मध्यप्रदेश सरकार को जमकर लताड़ा है। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में हमेशा आदिवासियों अपमान किया जाता है, उन पर पेशाब किया जाता है, उनकी बेटियों के साथ दुष्कर्म किया जाता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *