Nirbhik Nazar

MLA अमानतुल्लाह के घर रेड पर बोले केजरीवाल – ‘AAP को कुचलने में लगे PM मोदी, विधायकों पर कई बार कराई छापेमारी, सुनें बयान :Video

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि AAP विधायकों के खिलाफ 170 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं और 170 में से 140 फैसले हमारे पक्ष में हैं.

उन्होंने कहा कि बीते दो साल में उन्होंने हमारे मंत्रियों और सीनियर नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है. उन्होंने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया और अमानतुल्लाह खान के आवास पर भी छापेमारी की.

केजरीवाल ने कहा कि मामला कोर्ट में है इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन अगर आपने मनीष सिसोदिया के केस की सुनवाई सुनी तो जज के बार-बार कहने के बावजूद उनके पास एक भी सबूत नहीं था. उनके पास मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, इसका मतलब है कि पूरा मामला फर्जी है.

PM ने AAP विधायकों पर कई बार रेड करवाई: केजरीवाल  

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर बीते मंगलवार को ईडी ने छापेमारी की थी. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि पीएम मोदी ने आप विधायकों पर छापेमारी करवाई हो. वह आम आदमी पार्टी को कुचलने पर तुले हुए हैं. सबसे पहले उन्होंने सुंघलू समिति का गठन किया, कोई अनियमितता नहीं पाई गई. उन्होंने कहा, सभी पूछताछ फर्जी हैं. पीएम मोदी का एजेंडा भ्रष्टाचार खत्म करना नहीं है. सभी भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल हो गए हैं. पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नाम लिया. दो दिन बाद इन नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया गया. मोरबी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. कर्नाटक में बीजेपी सरकार 40 फीसदी सरकार के नाम से जानी जाती थी.

ईडी रेड पर अमानतुल्लाह खान ने क्या कहा

वहीं ईडी की रेड पर विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा कि मैंने उनसे पूछा कि जांच किस बारे में है क्योंकि मैं पहले से ही इस मामले में जमानत पर हूं. इस पर अधिकारियों ने बताया कि वो मामला एसीबी का है. यह अलग जांच है.

आप विधायक ने कहा, मैंने उनसे कहा कि अनियमितताएं हो सकती हैं, लेकिन कोई भ्रष्टाचार नहीं है तो पीएमएलए का केस कैसे बन सकता है? ईडी ने मेरे घर पर 12 घंटे छापेमारी की. हमें 10-12 घंटे तक परेशान किया गया.

संजय सिंह को मारने की साजिश रच रही ईडी: AAP 

वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया कि बीजेपी के इशारे पर ईडी संजय सिंह को मारने की साजिश रच रही है. आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा, कल कोर्ट में AAP सांसद संजय सिंह की पेशी के बाद जो सच उजागर हुआ उससे भाजपा की घटिया राजनीति और प्रतिशोध की भावना का पर्दाफ़ाश हो गया. कोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि ED भाजपा के इशारे पर संजय सिंह को मारने की साज़िश कर रही है. इसका जवाब ED और भाजपा को देना चाहिए.

ऐसा ED की कस्टडी में दो बार हुआ कि कोर्ट की जानकारी के बगैर संजय सिंह को अज्ञात जगह ले जाने की कोशिश की गई. संजय सिंह के पूछने पर ED का जवाब था कि ऊपर से आदेश है. सवाल है कि ED को नियम कानून से परे कौन आदेश दे रहा है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *