Nirbhik Nazar

1 बच्चे की मां को हुआ कुँवारे युवक से प्यार, गांव वालों ने मांग भराकर उतार दिया इश्क़ का बुखार ! फिर मुकर गया प्रेमी…

गया: बिहार के गया में प्यार, सेक्स, शादी और धोखे का मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा एक बच्चे की मां महिला का कम उम्र के कुंवारे लड़के से आंखें चार हो गई. इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे प्यार परवान चढ़ा तो दोनों की अकेले में मुलाकातें होने लगी. मंगलवार को भी प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था. महिला के घर के आसपास के लोगों इसकी भनक लग गई. लोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद युवक की जमकर कुटाई की.

इस बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी तब मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गांव वालों की चुंगल से बचाया. इसके बाद गांव वालों ने पुलिस के सामने दोनों की शादी करवा दी. महिला का पति दूसरे प्रदेश में रहकर कमाता है. युवक की पहचान राजन गांव के रहनेवाले जतिन कुमार के रूप में हुई है.

शादी के कुछ घंटे बाद ही बदल गया प्रेमी

शादी के बाद पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची जहां युवक ने अपनी प्रेमिका जिसे गांव वालों ने जबरन उसकी पत्नी बना दिया था को रखने से साफ इंकार कर दिया. युवक ने कहा कि उसकी उम्र बहुत कम है जबकि उसकी प्रेमिका एक बच्चे की मां है. गांव वालों ने जबरन उससे महिला की मांग सिंदूर भरवाया है. उसने अपनी इच्छा से शादी नहीं की है. तब पुलिस ने युवक के मां बाप को बुलाया तो उन्होंने भी महिला की अलग जाति और एक बच्चे की मां होने की बात कहकर बहू के तौर पर अपनाने से इंकार कर दिया.

पुलिस कर रही सुलह कराने की कोशिश

इधर प्रेमी के रंग बदलने के बाद महिला अबाक रह गई, महिला ने कहा कि युवक ने गांव वालों के सामने जीवनभर साथ रखने की बात कही थी. पहले भी वह शादी की बात करता था. युवक के मुकरने के बाद पुलिस महिला के मायके वालों को बुलाकर उसके ससुराल वालों के साथ समझौता कराने की कोशिश कर रही है. मामले में गुरुआ SHO अनिल कुमार सिंह ने कहा कि गांव वालों ने प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद एक बच्चे की मां की शादी करा दी. अब युवक महिला को साथ रखने से इंकार कर रहा है. पुलिस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *