Nirbhik Nazar

बाबा केदार और बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचीं रानी मुखर्जी, झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक

चमोली : बॉलीवुड क्वीन रानी मुखर्जी बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची। अभिनेत्री सुबह पहले बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचीं। उनके यहां पहुंचते ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने उनका स्वागत किया। रानी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद बीकेटीसी की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया।

शुक्रवार सुबह अभिनेत्री रानी मुखर्जी के केदारनाथ धाम पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की यहां भीड़ लग गई। हर कोई रानी के साथ फोटो खींचवाने के लिए उत्सुक रहा। रानी ने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना मंदिर में की और इसके बाद कुछ समय मंदिर परिसर में बिताया।

केदारनाथ दर्शन के बाद रानी बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंची। यहां बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार , प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान ने रानी का स्वागत किया।

इन दिनों केदारनाथ धाम में वीआईपी लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। दो दिन पहले ही क्रिकेटर सुरेश रैना भी बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसके बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम पहुंचे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *