Nirbhik Nazar

ई-रिक्शा चालक के साथ क्या कर बैठी नई-नवेली दुल्हन? मायके से लेकर ससुराल तक हो रही चर्चा

बांदा: यूपी के बांदा में शादी के कुछ दिन बाद ही एक नई नवेली दुल्हन मायके और ससुराल वालों को गच्चा देकर निकल गई। इतना ही नहीं दुल्हन घर से कीमतीं चीजें भी उठाकर ले गई। घर वालों को जब पूरी बात पता चली तो उनके पैरों तले से मानों जमीन ही खिसक गई हो। जानकारी करने पर पता चला है कि नई नवेली दुल्हन ई-रिक्शा वाले के साथ भागी है। दुल्हन का शादी से पहले से ही ई-रिक्शा वाले के साथ आशिकी चल रही थी। ससुराल से मायके पहुंची दुल्हन ने स्कूल जाने का बहाना बनाकर फरार हो गई। विवाहिता और ई-रिक्शा चालक द्वारा उठाए गए इस कदम की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। विवाहिता के पति ने ई-रिक्शा वाले के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट र्द कराई है।

मामला अनवान गांव का है। यहां के रहने वाले किसान ने बताया 26 मई 2022 को बेटी की शादी बिसंडा के मवई खुस निवासी युवक से की थी। शादी के बाद भी बेटी की पढ़ाई जारी रखी। उसका दाखिला इंटर कॉलेज में कराया था। कक्षा 12वीं की छात्रा है। चार अक्तूबर को मायका से स्कूल के लिए निकली, इसके बाद से वह लापता हो गई। जानकारी जुटाने पर पता चला कि गांव का रोहित बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। बेटी अपने साथ ससुराल का दो लाख रुपये नकद और मायका से 50 हजार रुपये नकद के अलावा कुछ कीमती सामान भी ले गई है।

नवविवाहिता जिसके साथ भागी है वह ई-रिक्शा चलाता है। ई-रिक्शा चालक रोहित से नवविवाहिता का कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका की शादी हो गई थी, इसके बाद भी दोनों का चोरी-छिपे मिलना-जुलना जारी था। प्रेमिका जब भी मायके आती थी तो अपने प्रेमी से मिलती थी। एक दिन प्रेमी और प्रेमिका ने भागने का प्लान बनाया और फिर दोनों फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों की तलाश कर ली जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *