Nirbhik Nazar

रणक्षेत्र बना कोर्ट परिसर ! महिला वकील से भिड़ गयीं मुवक्किल, देखें Viral Video

धनबाद: झारखंड के धनबाद कोर्ट परिसर में महिला वकील और उसकी महिला क्लाइंट के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. किसी मामले में वकील और क्लाइंट के बीच रुपयों को लेकर कहासुनी हुई थी. विवाद इतना बड़ा कि नौबत मारपीट पर आ गई. वकील और क्लाइंट की इस मारपीट का किसी शख्स ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो जिले में खूब चर्चा बंटोर रहा है.

शुक्रवार को धनबाद कोर्ट में महिला वकील और उसकी महिला क्लाइंट आपस में भिड़ गईं. किसी केस को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी. थोड़ी देर में दोनों के बीच हाथापाई शुरु हो गई. वकील और क्लाइंट के बीच मारपीट से कोर्ट परिसर में हंगामा मच गया. लोगों की भीड़ वहा इकट्ठी हो गई. मौके पर कोर्ट के वकील अपना काम छोड़कर आ गए.

दोनों ने लगाए एक दूसरे पर आरोप

किसी तरह वहां मौजूद अन्य वकीलों ने दोनों को अलग किया. महिला वकील ने आरोप लगाया कि उसकी क्लाइंट ने अपने मोबाइल से उससे दुर्व्यवहार किया था, जबकि महिला क्लाइंट का कहना है कि महिला वकील ने एक केस में उस से पैसे लिए थे, जिसे वह वापस मांग रही थी. इस बात पर महिला वकील ने उसके साथ मारपीट कर दी.

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

धनबाद सिविल कोर्ट परिसर में महिला वकील और महिला क्लाइंट के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग अपने-अपने मोबाइलों में मारपीट के इस वीडियो को जमकर देख रहे हैं. वायरल वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं.

रांची में भी हो चुकी हैं मारपीट की घटना

इससे पहले रांची के सिविल कोर्ट परिसर में चौथी शादी करने का आरोप लगा कर वकील के साथ मारपीट की गई थी. मारपीट करने वाली वकील की दो पत्नियां थीं. मारपीट करने वाली महिलाओं ने वकील पर अपनी जूनियर असिस्टेंट के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया था.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *