Skip to main content

Nirbhik Nazar

पानी पर हुआ विवाद और छुट्टे पैसों पर बिगड़ी बात ? महिला व परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आरोपी गिरफ़्तार, सीसीटीवी Video Viral देखें…

बरेली। सीबीगंज में छेड़छाड़ फिर ट्रेन के सामने फेंकी गई छात्रा का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार को एसपी सिटी कार्यालय के पास पानी मांगने पर महिला व उनके परिजनों की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की गई। बचाने आए परिजनों को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।आनन-फानन में कोतवाली पुलिस ने दीनानाथ लस्सी दुकान संचालक के भाई आशू, कर्मचारी अंकित व सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली।

यह है पूरा मामला

फतेहगंज पूर्वी कस्बा निवासी मंजू गुप्ता के मुताबिक, वह डेंगू पीड़ित हैं। सोमवार को वह दवाई लेने बरेली आई थीं। भाई संतोष, बेटा शौर्य और परिवार का ही शिवम साथ था। दवाई खरीदने के लिए नावेल्टी चौराहे के पास समोसा खरीदा। दवा खाने के लिए दीनानाथ लस्सी वाले की दुकान पर पानी लेने गई। पानी मांगते ही यहां काउंटर पर बैठे दुकान मालिक ने अभद्रता शुरू कर दी। इस पर आपत्ति जताई तो दुकान मालिक के साथ उनके नौकर आ गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर आरोपी हमलावर हो गए। बचाने के लिए संतोष, शौर्य व शिवम आए तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।

रोते-बिलखते थाने पहुंचे परिजन

सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। गला दबाने का प्रयास किया। जैसे-तैसे पीड़ित थाने पहुंची और बिलखते हुए आपबीती सुनाई। कहा कि इस तरह कोई अत्याचार कैसे कर सकता है। कोतवाली पुलिस तत्काल ही सक्रिय हुई और तीन को उठा लाई। शिकायती पत्र पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई।कुछ ही देर बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। 38 सेकेंड के वायरल वीडियो में आरोपियों का दुस्साहस कैद है, जिसमें आरोपी महिला व उसके स्वजन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं। आस-पास भीड़ एकत्र है। पुलिस के मुताबिक विवाद सौ रुपये के छुट्टे को लेकर हुआ। महिला ने सौ रुपये के छुट्टे मांगे तो दुकानदार ने इनकार कर दिया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और मारपीट हुई। महिला ने पहले मारपीट के साथ लूटपाट का भी आरोप लगाया।  बाद में सिर्फ मारपीट की बात कहकर शिकायती पत्र दिया। उसी आधार पर प्राथमिकी लिखी गई है। दुकान मालिक के भाई श्यामगंज आंचल कॉलोनी निवासी आशू, उसके कर्मचारी बाग ब्रिगटान निवासी अंकित व शाहबाद के सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *