Nirbhik Nazar

सीएम धामी ने अबू धाबी में बन रहे हिंदू मंदिर का किया दौरा, मंदिर को बताया अविश्वसनीय, PM मोदी का किया धन्यवाद: देखें Video

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तीन दिवसीय यूएई दौरे पर हैं. इस दौरान सीएम धामी ने अबू धाबी में बीएपीएस द्वारा निर्माणाधीन हिंदू मंदिर का दौरा किया. साथ ही सीएम पुष्कर मंदिर में ईंटें रखकर कारसेवा की. इस दौरान सीएम धामी ने इसके तेजी से बन रहे मंदिर के प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की.

सीएम धामी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यूएई में बन रहा मंदिर वाकई अविश्वसनीय है. यह हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण है. यह ईश्वर का आशीर्वाद है कि हम यहां तक पहुंचे. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद देना चाहूंगा, उन्हीं की प्रेरणा से यह मंदिर बन रहा है.बता दें कि यूएई में अबू धाबी के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर का निर्माण बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था द्वारा किया जा रहा है. जिसको काफी भव्य बनाया जा रहा है.

उद्योग घरानों को दिया न्योंता

गौर हो कि उत्तराखंड में दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इसी क्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए तीन दिवसीय यूएई दौरे पर हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय टीम भी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दौरे पर हैं. वहीं बीते दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पर्यटन, शिक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट से जुड़े समूहों के साथ 5450 करोड़ रुपए के निवेश का करार किया. वहीं सीएम धामी ने उद्योग घरानों को आगामी आठ व नौ दिसंबर को राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाली समिट के लिए आमंत्रित किया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *