Nirbhik Nazar

अनियंत्रित बाइक के धक्के से बकरी की मौत,दो युवक घायल,बाजार से जा रहे थे गांव

पुलवामा हमलाः अहमद पटेल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाषण देने में अच्छी है पार्टी

रामपुर/कैमूर। बेलांव थाना क्षेत्र के भभुआ बेलांव पथ पर पेट्रोल पंप के पास बाइक के चपेट में आने से बकरी की मौत हो गई। वही इस घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनका इलाज बेलांव के निजी क्लीनिक में लोगों द्वारा ले जाकर कराया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, घायल युवक सोनहन थाना क्षेत्र के मिंव गांव के बबुआ यादव का 25 वर्षीय पुत्र संजू यादव बताया जाता है। वही उसके साथी को हल्की चोटें आई है।

घायल युवक अपने साथी के साथ बाइक से अपने गांव से बेलांव बाजार करने के लिए आया था। वह बेलांव बाजार करने के बाद शाम के समय घर जा रहा था। इसी बीच बेलांव भभुआ मुख्य पथ पर पेट्रोल पंप के पास बाइक से घर जाते समय अचानक बकरी के आने से मौत हो गई। वही बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। जिसके बाद लोगों द्वारा दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए बेलांव के निजी क्लीनिक में ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार घायल युवकों किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पर बेलांव थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और जहां घायल युवक का इलाज किया जा रहा था। वहां भी पहुंच कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही इस संबंध में पूछे जाने पर बेलांव थानाध्यक्ष सुहेल अहमद ने बताया कि बाइक के अनियंत्रित होने से बाइक सवार घायल हो गए हैं। जिसका इलाज हो रहा है। वहीं बाइक के धक्के से बकरी के मौत के सवाल पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। अभी किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं मिला है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *