Nirbhik Nazar

दोस्त की जगह करने गईं ‘नकल’ ! दांव पर महिला थानेदार और कांस्टेबल की नौकरी ?

कैथल : हरियाणा में रविवार को ली गई ग्रुप डी की परीक्षा में फर्जीवाड़ा सामने आया है। कैथल में बनाए गए सीईटी ग्रुप डी परीक्षा केंद्र से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। ये महिलाएं अपनी दोस्तों की जगह परीक्षा देने आई थीं। हैरानी की बात है कि दोनों महिलाएं पुलिस विभाग में है। एक महिला अधिकारी यानी एसआई रैंक पर तैनात है, जिसकी ड्यूटी भिवानी में है।

वहीं, दूसरी महिला कांस्टेबल के पद पर कुरुक्षेत्र में तैनात है। एसपी उपासना की ओर से मीडिया को बताया गया कि 21 और 22 अक्टूबर को परीक्षा का आयोजन किया गया था। 22 अक्टूबर को सायंकालीन सत्र के दौरान मामला खुला था। दुसेरपुर स्थित शारदा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र से शिकायत मिली थी। जहां सुपरिंटेंडेंट दर्शना देवी ने बताया था कि दो लोगों के बायोमेट्रिक मैच नहीं हो रहे हैं।

दोनों परीक्षार्थी अपना परीक्षा संबंधी पहचान पत्र भी नहीं दिखा सकी थीं। जिसके बाद साफ पता लगा कि ये दोनों किसी और की जगह पेपर देने आई हैं। एक महिला कविता निकली, जो रितु की जगह पेपर दे रही थी। दूसरी महिला अमरलता निकली, जो पूजा की जगह आई थी। थाना गुहला में केस दर्ज किया गया है। कविता कांस्टेबल की पोस्ट पर है। वहीं, अमरलता बतौर पीएमआई जिला भिवानी में पोस्टेड है।

जींद जिले की रहने वाली हैं दोनों महिलाएं

एसआई सुभाष की ओर से बताया गया है कि कविता नीमवाला और अमरलता कलौदा खुर्द गांव की रहने वाली है। दोनों गांव जींद जिले में आते हैं। पूजा और रितु से उनकी गहरी दोस्ती थी। आरोपी महिलाओं को कोर्ट ने एक दिन के रिमांड पर भेजा है। दोस्ती के कारण दोनों महिलाएं उनका पेपर देने आई थी। पुलिस रितु और पूजा की तलाश कर रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *