Nirbhik Nazar

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से विकास की संभावनाओं सहित सरकार की उपलब्धियों को लेकर 29 अक्तूबर से 5 नवंबर तक चलेगी BJP की पत्रकार वार्ता श्रृंखला

देहरादून: भाजपा कल से प्रदेशभर में राज्य एवं केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर पत्रकार वार्ता श्रृंखला शुरू करने जा रही है । प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर सभी सांगठनिक जिलों में आयोजित होने वाली इस वार्ता में मुख्य वक्ता के तौर पर पार्टी मीडिया विभाग एवं वरिष्ठ नेता सहभागिता करेंगे । 29 अक्तूबर से 5 नवंबर तक होने वाली इन वार्ताओं में प्रमुख रूप से ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से विकास की संभावनाएं और अब तक की निवेश उपलब्धियों को साझा किया जाएगा । साथ ही पीएम मोदी के पिथौरागढ़ दौरे से देवभूमि को मिली सौगातें, जमरानी बांध परियोजना के लिए वित्तपोषण का ऐतिहासिक निर्णय समेत सरकार के अब तक के बड़ी कार्ययोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी ।

पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के अनुशार सुरेश जोशी भाजपा मुख्यालय देहरादून में, हेमंत दिवेदी रुद्रप्रयाग चमोली,  हनी पाठक उत्तरकाशी, कर्नल अजय कोठियाल टिहरी, विनोद चमोली देहरादून महानगर, देवेन्द्र भसीन देहरादून ग्रामीण, सुनीता विद्यार्थी ऋषिकेश, खजान दास हरिद्वार,रुड़की नरेश बंसल, कोटद्वार वीरेन्द्र बिष्ट, पौड़ी श्रीनगर नवीन ठाकुर, पिथौरागढ़ चंपावत मनवीर चौहान, बागेश्वर अल्मोड़ा नैनीताल सुरेश जोशी, रानीखेत काशीपुर विकास भगत, रुद्रपुर में प्रकाश रावत मीडिया से संवाद करेंगे ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *