Nirbhik Nazar

1.5 करोड़ के गहने, 35 लाख कैश और इनोवा कार लेकर नौकर फरार… एक हफ्ते पहले बुजुर्ग दंपति ने रखा था काम पर

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक बिजनेसमैन के बुजुर्ग माता-पिता को उनके घर में काम करने वाले दंपति ने खाने में नशीली दवा मिलाकर दे दी. फिर वे लोग घर से 35 लाख रुपये कैश, 1.5 करोड़ के गहने और इनोवा कार लेकर फरार हो गए. लूट में उनका साथ दो और लोगों ने भी दिया. कुल चार लोगों ने इस लूटपाट को अंजाम दिया.

वहीं, खाना खाने से बुजुर्ग दंपति बेसुध हो गया. घर वालों को जब इसकी सूचना मिली तो वो तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है. आरोपी नौकर वीरेंद्र और उसकी बीवी यशोदा नेपाल के रहने वाले हैं. दोनों को बुजुर्ग दंपति ने कुछ दिन पहले ही काम पर रखा था. लूट की ये पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. पुलिस ने जिसे अच्छे से खंगाला और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

पुलिस को बुजुर्ग दंपति के बेटे अचल गर्ग ने बताया कि वो बिजनेसमैन है और दिल्ली में उसका सारा कारोबार है. गुरुवार की सुबह अपनी बीवी और बच्चों के साथ जयपुर घूमने के लिए निकला. घर में उसके बुजुर्ग माता-पिता अकेले थे. उसी दिन उसकी बहन निकिता का फोन आया. उसने बताया कि मम्मी-पापा बेसुध होकर घर पर बड़े हुए हैं और यहां लूटपाट भी हुई है. निकिता ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

पापा ने पहले ही बता दिया था

अचल ने बताया कि वो उसी समय बीवी और बच्चों के साथ तुरंत गुरुग्राम पहुंचा. पहले तो वो सीधा अस्पताल पहुंचा. फिर जब वे लोग घर आए तो देखा कि घर से 35 लाख रुपये कैश और 1.5 करोड़ के गहने गायब हैं. साथ ही, उनकी कार भी चोरी हो गई है. निकिता ने बताया था कि जब मम्मी-पापा की तबीयत बिगड़ने लगी थी तो उन्होंने इस बारे में पहले ही उसे बता दिया था. बताया था कि नौकरों ने खाने में शायद कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया है. उसी से उनकी तबीयत खराब होने लगी. इसके बाद क्या हुआ, उन्हें नहीं पता. अचल के मुताबिक, वीरेंद्र और यशोदा को एक सप्ताह पहले ही काम कर रखा था.

ईस्ट गुरुग्राम के डीसीपी मयंक गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज करके फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. कुछ सुबूत भी हाथ लगे हैं, जिनकी मदद से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी सारी घटना कैद हो गई है. उसे भी अच्छे से खंगाला गया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *