Nirbhik Nazar

त्योहारों पर देश में बने सामान ही खरीदें… जानें पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में क्या कहा? : Video

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 106वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली में खादी की रिकाॅर्ड बिक्री हुई। दिल्ली के कनाॅट प्लेस स्थित खादी स्टोर से सर्वाधिक खादी की बिक्री हुई। पीएम मोदी ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी त्योहारों के दौरान हमारी प्राथमिकता ‘वोकल फॉर लोकल’ होनी चाहिए।

पीएम ने आगे कहा कि खादी की ब्रिकी बढ़ने का फायदा शहर से लेकर गांवों तक हो रहा है। हमारे बुनकर, हस्तशिल्प कारीगर, किसान सभी लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। यह हमारे वोकल फाॅर लोकल अभियान की ताकत है। पीएम ने त्योहारों पर देश के लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने को कहा है इस पहल से देश के लोगों को आर्थिक समृद्धि मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि दो दिन बाद 31 अक्टूबर सरदार साहब की जयंती पर बहुत बड़े राष्ट्रव्यापी संगठन की नींव रखी जा रही है। संगठन का नाम है मेरा युवा भारत। यह संगठन भारत सरकार के विभिन्न आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाएगा। यह संगठन देश की युवा शक्ति को एक करने का काम करेगा। मैं आज इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं से आग्रह करूंगा कि आप सभी नौजवान इसमें रजिस्टर करें देशभर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हों।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने पिछले दिनों देश के हर गांव से मिट्टी संग्रह करने का आग्रह किया था। हर घर से मिट्टी संग्रह की इस पहल को लोगों ने हाथों हाथ लिया और आज हर घर से मिट्टी संग्रह करने के बाद उसे कलश में रखा गया। फिर अमृत यात्राएं निकाली गईं। अब पूरे देश भर से हजारों अमृत कलश यात्राएं दिल्ली पहुंच रही हैं। देश भर से आईं  मिट्टी को एक विशाल भारत कलश में रखा जाएगा और इस पवित्र मिट्टी से दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी।

कार्यक्रम में पीएम ने तमिलनाडु की गौरवशाली विरासत से जुड़े दो प्रेरक प्रयासों को भी साझा किया। पीएम ने कहा कि मुझे तमिल की प्रसिद्ध लेखिका बहन शिवशंकरी जी के बारे में जानने का सौभाग्य मिला। उन्होंने एक प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसका मतलब है साहित्य की मदद से देश को एक धागे में पिरोना और फिर उसे जोड़ना। वह इस प्राजेक्ट पर बीते 16 सालों से काम कर रही हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के जरिए 18 भारतीय भाषाओं के साहित्य का अनुवाद किया। इसके लिए वह विभिन्न भाषाओं के लेखकों के साथ साक्षात्कार कर चुकी हैं।

पीएम ने कहा कि अम्बाजी मंदिर एक महत्वपूर्ण शक्तिपीठ है। दुनिया भर से हजारों लोग पहुंचते हैं। गब्बर मार्ग विभिन्न आसन मूर्तियों को प्रदर्शित करता है। मूर्तियां स्क्रैप से बनी हैं। बेस्ट फ्राॅम वेस्ट की पहल को बढ़ावा देने के लिए मैं गुजरात सरकार से एक प्रतियोगिता शुरू करने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा। यह खास दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से जुड़ा है, भगवान बिरसा मुंडा हम सभी के दिलों में बसते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम उनके जीवन से सीख सकते हैं कि सच्चा साहस क्या है और अपने दृढ़ संकल्प पर दृढ़ रहने का क्या मतलब है।

पीएम ने कहा कि 30 अक्टूबर को गोविंद गुरु की पुण्यतिथि भी है गुजरात और राजस्थान में आदिवासी और वंचित समुदायों में गोविंद गुरु का बड़ा योगदान रहा है। नवंबर महीने में हम मानगढ़ में अंग्रेजों द्वारा किए गए नरसंहार की बरसी भी मनाते हैं। मैं उस नरसंहार में शहीद मां भारती की सभी संतानों को नमन करता हूं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *