Skip to main content

Nirbhik Nazar

‘मैंने किए हैं धमाके…! केरल सीरियल ब्लास्ट का आरोपी पहुंचा थाने, वारदात की ली जिम्मेदारी! देश के इन राज्यों में भी अलर्ट जारी, सुनें ADGP का बयान : Video

केरल : केरल के कलामासेरी में जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर में हुए बम धमाकों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केरल के एडीजीपी (कानून और व्यवस्था) एमआर अजित कुमार ने बताया कि एक शख्स ने त्रिशूर ग्रामीण के कोडाकरा पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया है. उन्होंने कहा कि शख्स ने दावा किया है कि यह धमाके उसी ने किए हैं.

उन्होंने बताया कि शख्स का नाम डॉमिनिक मार्टिन है. सरेंडर करने वाले शख्स ने दावा किया है कि वह उसी सभा के एक समूह से जुड़ा है. एडीजीपी ने कहा, ”हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं. हम इस मामले के सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं. विस्फोट हॉल के बीच में हुआ था.”

गौरतलब है कि केरल के कोच्चि में एक कंवेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा के दौरान रविवार (29 अक्टूबर) को जबरदस्त धमाका हुआ था. धमाका के समय प्रार्थना के लिए 2000 से ज्यादा लोग जुटे हुए थे. सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाके लिए इनसेंनडायरी (incendiary) डिवाइस का इस्तेमाल हुआ है. ये डिवाइस आईडी की तरह ही होता है. इससे एक छोटा धमाका होता है, जिससे आग लग जाती है.

52 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती- वीना जॉर्ज

कन्वेंशन सेंटर में हुए विस्फोट पर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि धमाके में 52 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. कलामासेरी में 30 लोग भर्ती हैं, जिनमें से 18 आईसीयू में हैं और 6 गंभीर रूप से घायल हैं. एक 12 साल का बच्चा भी गंभीर रूप से घायल है. मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

दिल्ली में हाई अलर्ट

केरल में हुए धमाके के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर खास नजर रखी जा रही है. स्पेशल सेल लगातार खुफिया एजेंसियों के संपर्क में है और किसी भी इनपुट को हल्के में नहीं लिया जाएगा. भीड़भाड़ वाली जगह पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश में पुलिस अलर्ट

केरल में हुए धमाकों के बाद उत्तर प्रदेश एसडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने सभी जिलों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है. सभी सुरक्षा एजेंसियां ​​भी अलर्ट हो गई हैं और टीमें पिछले कुछ दिनों में मिले इनपुट की जांच में जुट गई हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *