Nirbhik Nazar

थाने में पहले दो पक्षों ने की जमकर मारपीट, फिर पुलिस पर भी छोड़ा हाथ ! अब 18 हुए गिरफ्तार, देखें मारपीट का Viral Video

आजमगढ: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ये घटना आजमगढ़ के मेहनगर थाने की है जहां सिंहपुर पुलिस चौकी में कुछ  लोगों ने जमकर बवाल किया। दरअसल, यहां पर आपसी विवाद में कुछ दबंग इस कदर आक्रोशित हो गए कि पुलिस चौकी को ही अपना अखाड़ा बना लिया। असलहों से लैस इन दबंगों ने सिंहपुर पुलिस चौकी में जमकर तांडव मचाया। हद तो तब हो गई जब बीच बचाव करने पहुंची पुलिस फ़ोर्स भी दबंगो के निशाने पर आ गई और फिर दबंगों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इसका घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

देखें घटना का वायरल Video

दुर्गा पंडाल को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

पुलिस चौकी में बवाल, तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों से मारपीट के बाद मेहनगर पुलिस ने कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से अवैध व लाइसेंसी असलहा भी बरामद हुआ है। बताते चलें कि आजमगढ़ जिले में नवरात्री के पहले दिन से लगभग एक महीने तक अलग-अलग क्षेत्रो में मूर्ति स्थापित कर दुर्गा पूजा कराई जाती है। इसी क्रम में मेहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित पुलिस चौकी क्षेत्र में भी दुर्गा पूजा के लिए पंडाल लगाया गया था, जहां दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंची पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। जिसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया था। अभी पुलिसकर्मी एक पक्ष को लेकर चौकी में पहुंची ही थी कि दूसरा पक्ष ने पुलिस चौकी परिसर में ही हमला बोल दिया।

पुलिसकर्मियों पर हमला किया और चौकी में की तोड़फोड़

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि जब पुलिस चौकी में ही दोनों पक्ष भिड़ गए तो बीच बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी दबंगों ने हमला कर दिया। विवाद यहीं नही रुका हमलावरों ने सिंहपुर पुलिस चौकी को भी निशाना बनाया और बल प्रयोग करते हुए चौकी में घुसकर जमकर तोड़-फोड़ की। इसके बाद पुलिस और दबंग आमने सामने हो गए लेकिन उस वक्त चौकी में फोर्स कम होने के कारण और भीड़ ज्यादा होने के कारण पुलिस को घंटो तक जोर आजमाइश करनी पड़ी। इसके बाद सूचना पर मेहनगर थाने से पहुंची पुलिस ने मारपीट और असलहों के साथ तांडव कर रहे 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *