Nirbhik Nazar

बेटी से किया रेप, माँ ने दर्ज कराई बेटे के खिलाफ FIR, बाप ने दे दी जान होकर घर से फरार, पढ़ें पूरी खबर…

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 11 साल की बेटी से रेप के आरोपी पिता ने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज होने के कुछ घंटों बाद ये घटना हुई है. इस मामले की जांच की जा रही है.

वरिष्ठ निरीक्षक अरुण खिसिरसागर ने बताया कि आरोपी एक ऑटोरिक्शा चालक है. वह अपनी बेटी के साथ बदलापुर में रह रहा था. वहीं उसकी पत्नी पिछले दो साल से दुबई में काम कर रही है. आरोपी ने कथित तौर पर इस साल जुलाई 2022 से अक्टूबर के बीच अपनी 11 साल की बेटी के साथ कई बार रेप किया.

पीड़ित बच्ची ने दादी को दी थी जानकारी

इस मामले के बारे में पीड़ित बच्ची ने हाल ही में अपनी दादी को जानकारी दी थी. इसके बाद बच्ची की मां भी दुबई से कुछ दिन पहले लौट आई, उसे भी बताया गया. बच्ची की मां और दादी को जब इस बात का पता चला तो शिकायत पुलिस से की गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.

केस दर्ज होने के बाद घर से भाग गया था आरोपी

केस दर्ज होने के बाद आरोपी घर से भाग गया था. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि आरोपी रेलवे ट्रैक पर मृत हालत में पड़ा है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने आरोपी के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर रेलवे पुलिस ने एक्सीडेंट से मौत का मामला दर्ज किया है.

(एजेंसी)

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *