Nirbhik Nazar

सिंचाई विभाग के जेई के साथ शराब के नशे में बैंक मैनेजर,राजस्व कर्मचारी सहित 5 लोगों ने की मारपीट,गिरफ्तार,स्कॉर्पियो जब्त

इरफान पठान का दावा, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं विराट कोहली

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। शराब के नशे सिंचाई विभाग के अभियंता के साथ बैंक मैनेजर,राजस्व कर्मचारी सहित 5 लोगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।उनके पास से एक स्कॉर्पियो, तीन मोबाईल, 1200 रुपये, 2 पहचान पत्र बरामद किया गया है। घटना रविवार की शाम 4 बजे कैमूर जिले के दुर्गावती जलाशय परियोजना या करमचट डैम का बताया जाता है। इसकी जनकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि रविवार की शाम 4 बजे दुर्गावती जलाशय परियोजना के अभियंता ने करमचट थाना पुलिस को फोन से सूचना दिया कि शराब के नशे में कुछ युवकों द्वारा परियोजना पर प्रतिनियुक्त अभियंता व अन्य कर्मियों के साथ मारपीट किया जा रहा है। जिसके बाद तुरंत करमचट थाना पुलिस,चेनारी थाना पुलिस,बादलगढ़ के सीआरपीएफ बल मौके पर घटनास्थल पर पहुँच गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 इसके साथ ही उनके पास से स्कॉर्पियो भी बरामद किया गया। इस मामले में कांड दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में चांद थाना क्षेत्र के कुढ़नु गांव का विजय पांडेय का पुत्र मृत्युंजय पांडेय,जो भगवानपुर में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का शाखा प्रबंधक बताया जाता है। पटना  सुल्तानपुर दानापुर के स्व सिधेश्वर प्रसाद मिश्र का पुत्र रविरंजन जो भभुआ सदर प्रखंड में राजस्व कर्मचारी बताया जाता है।

वही मनीष कुमार पिता अजय कुमार सिंह भभुआ वार्ड नंबर 2, अभिषेक तिवारी, पिता ललन तिवारी,ग्राम केकई थाना शिवसागर जिला रोहतास,मनीष सिंह पिता लक्ष्मण सिंह ग्राम पौरा, थाना चांद, जिला कैमूर का निवासी बताया जाता है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

वही जब इस मामले में भगवानपुर खीरी दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार से पूछे जाने बताया कि वह मृत्युंजय पांडेय है,जो मध्य बिहार ग्रामीण बैंक का सीएसपी चलाता है। वह सरकारी बैंक  शाखा प्रबंधक नहीं है। ब्लिक वह प्राइवेट कंपनी के तहत सीएसपी का संचालन होता है। सीएसपी का संचालन करने वाले को बीसी कहा जाता है।

वही इस संबंध में पूछे जाने पर करमचट थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों की रामपुर पीएचसी में मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। वही पीड़ित अभियंता द्वारा अभी आवेदन नहीं दिया गया है। चेनारी में उनका इलाज होने की बात कही जा रही है। गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे जाएंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *