Nirbhik Nazar

सीएम धामी का UP दौरा आज, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में लेंगे भाग

देहरादून: उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी लखनऊ के दौरा पर मंगलवार को पहुंच रहे हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शाम 4 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे . यहां वह उत्तराखंड महोत्सव का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद वह लखनऊ से गुजरात के लिए रवाना होंगे. जहाँ वे रात्रि 9 बजे होटल हयात रेजेंसी, अहमदाबाद, गुजरात पहुचेंगे और होटल हयात रेजेंसी, अहमदाबाद, गुजरात में ही रात्रि विश्राम करेंगे । वही आपको बता दें कि सीएम धामी 01 नवम्बर, 2023 (बुधवार) को गुजरात के अहमदाबाद में GIS को लेकर रोड शो भी करेंगे. सीएम धामी सुबह 1100 बजे ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 रोड शो में प्रतिभाग करेंगे और दिन के 3 बजे बिजनेस ऑफ गर्वनमेन्ट (B2G) मीटिंग में शिरकत करेंगे तो वही  रात्रि विश्राम (होटल हयात रेजेंसी, अहमदाबाद, गुजरात) में ही करेंगे ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *