Skip to main content

Nirbhik Nazar

बीवी ने ब्यूटी पार्लर में आइब्रो बनवाकर किया, पति को वीडियो कॉल, चेहरा देखते ही शौहर ने दिया तीन तलाक !

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक शौहर ने अपनी बेगम को फोन पर तीन तलाक दे डाला, वो भी सिर्फ इसलिए कि उसने ब्यूटी पार्लर जाकर अपने आइब्रो बनवा लिए थे. महिला ने कई बार शौहर को फोन किया, लेकिन उसने उसका कॉल नहीं उठाया. ससुराल वालों को फोन किया तो उन्होंने भी बेटे का साथ दिया. परेशान होकर महिला ने पुलिस में पति समेत ससुराल के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.

मामला कानपुर के कुली बाजार इलाके का है. यहां रहने लाली गुलसबा नामक महिला का निकाह 17 जनवरी 2022 को प्रयागराज के रहने वाले सालिम से हुआ था. परिवार प्रयागराज के फूलपुर में रहता है. जबकि, सालिम सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है. महिला ने ससुराल वालों को दहेज के लिए परेशान करने का भी आरोप लगाया है.

पीड़िता के मुताबिक, 30 अगस्त 2023 को सालिम नौकरी के लिए सऊदी अरब गया. लेकिन पीछे से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे. कुछ दिन पहले ही वो अपने मायके आई. यहां से भी उसी सालिम से वीडियो कॉल के जरिए बात होती थी. फिर 4 अक्टूबर को सालिम ने जब उसे वीडियो कॉल किया पूछने लगा कि क्या तुमने अपनी आइब्रो बनवाई है. इस पर गुलसबा ने कहा कि हां मैंने आइब्रो सेट करवाई है. बस यह सुनते ही सालिम गुस्सा हो गया.

गुलसबा ने कहा, ”मेरे पति थोड़े पुराने ख्यालात के हैं. उन्हें मेरा मेकअप करना और ब्यूटी पार्लर में जाना पसंद नहीं है. मुझे लगा वो बस थोड़ी देर ही नाराज रहेंगे. फिर मान जाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उनसे जब दोबारा बात हुई तो वो इसी बात को लेकर लड़ने लगे और कहा कि मैं तुझे तीन तलाक देता हूं. इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया. मैंने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने मेरा कॉल नहीं उठाया. फिर जब मैंने इस बारे में अपने ससुराल वालों से बात की तो वो भी मेरे पति का ही साथ देने लगे. कहने लगे कि हमारे बेटे ने जो भी किया वो सही किया.” बसई नाका के एसीपी निशंक शर्मा का कहना है पत्नी की तहरीर पर पति, उसकी मां समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले में कार्रवाई जारी है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *