Nirbhik Nazar

एससी- एसटी जनप्रतिनिधि सम्मेलन के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय, जानिए कब होगा सम्मेलन

देहरादून: भाजपा ने एससी- एसटी जनप्रतिनिधि सम्मेलन के आयोजन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है । प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी ने गढ़वाल और कुमायूं संभाग में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारी तय करते हुए सूची जारी की है । 20 नवंबर को विकासनगर और 22 नवंबर को नानकमत्ता में होने वाले अनुसूचित जनजाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, संयोजक राकेश राणा, कुमायूं सह संयोजक राकेश सिंह और गढ़वाल सह संयोजक राजबीर राठौर को बनाया गया है। इसी तरह 19 नवंबर को देहरादून और 21 नवंबर को हल्द्वानी में होने वाले अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन का प्रभारी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, संयोजक समीर आर्य, सह संयोजक कुमायूं दर्पण कुमार, सह संयोजक गढ़वाल ऋषिपाल को बनाया गया है ।

चौहान ने बताया कि इन दोनों सम्मेलनों में संबंधित वर्गों से संबंधित सभी वर्तमान एवं पूर्व विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, दायित्वधारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख, नगर निगम महापौर, पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष, सभासद, सहकारी समिति के अध्यक्ष, सदस्य, निगम बोर्ड के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा पदाधिकारी अपनी उपस्थित सुनिश्चित करेंगे ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *