Nirbhik Nazar

सुसाइड नोट में मां के बारे में आपत्तिजनक बातें लिख नौंवी की छात्रा ने बाथरूम में लगा ली फांसी !

देहरादून: नौंवी की एक छात्रा ने बोर्डिंग स्कूल के बाथरूम में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में वह अपनी मां के बारे में कुछ आपत्तिजनक बातें लिख गई है। हालांकि इसका खुलासा नहीं हुआ है। बिनसर पार्क, वैभव खंड, इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी वाणी देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में नौंवी की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से काफी परेशान दिख रही थी। सोमवार देर रात उसने हॉस्टल के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस इसे पारिवारिक हालात से परेशान होकर आत्महत्या मान रही है।

गर्म पट्टी से बनाया फंदा

बताया जा रहा है कि वाणी ने शरीर पर बंधी गर्म पट्टी से फंदा तैयार किया, जिसे लेकर वह बाथरूम में गई। उसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। वाणी पिछले दस साल से इस हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

अन्य छात्राओं से पहले पहुंची कमरे में

बताया जा रहा है कि उस रात वाणी अन्य छात्राओं से पहले ही अपने कमरे में आ गई थी। इस बीच छात्राओं ने देखा कि वह अपने कमरे में नहीं है। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। बाद में हॉस्टल के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वाणी फंदे पर लटक रही थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *