Nirbhik Nazar

हॉस्टल की छत पर चढ़ा छात्र, आग लगाई और कूद गया नीचे…क्यों छात्र ने उठाया खौफनाक कदम?

रांची: झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एक युवक का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान मधन कुमार के रूप में हुई है, जो  रिम्स के एफएमपी डिपार्टमेंट के सेकंड ईयर का छात्र था और तमिलनाडु का रहने वाला था. मधन कुमार हॉस्टल 5 के कमरा न. 79 में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

हॉस्टल की छत से आग लगाकर कूदा छात्र

शुरूआती जांच में पुलिस को शव की पहचान करवाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. जिसके बाद जांच के लिए फॉरेंसिंक टीम को बुलाया गया. जांच के दौरान हॉस्टल की छत से युवक के पैरों के निशान मिले. जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक ने हॉटल की छत पर पहुंचकर आग लगाई इसके बाद नीचे कूदा और उसकी मौत हो गई. पुलिस छत पर काफी मात्रा में जला हुआ मोबिऑयल मिला. पुलिस हॉटल में रहने वाले अन्य युवकों से पूछताछ कर रही है.

पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच में जुटी

पुलिस आत्महत्या और हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है. लेकिन छत पर सिर्फ एक ही शख्स के पैरों के निशान पुलिस को मिले हैं. मधन कुमार के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वो सुबह से ही गायब थे और उनका फोन हॉस्टल के कमरे में ही था. घटनास्थल पर सदर डीएसपी और सिटी एसपी भी मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच की. मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है.

(मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *