Skip to main content

Nirbhik Nazar

देवभूमि पहुंचे केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल, परिवार संग किए बदरी विशाल और बाबा केदार के दर्शन

रुद्रप्रयाग: केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने आज 11 अक्टूबर को सपरिवार देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए. इसके बाद केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल केदारनाथ धाम गए. यहां उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की.

भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो

दोनों ही धामों में केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात भी. इस दौरान कई तीर्थयात्रियों ने केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल के साथ फोटो भी खिंचवाई. बदरी-केदार मंदिर समीति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल का स्वागत किया था.

श्री बदरीश पंचायत के बारे में ली जानकारी

बीकेटीसी (बदरी-केदार मंदिर समीति) के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल बदरीनाथ धाम पहुंचे थे. यहां उन्होंने सबसे पहले भगवान बदरी-विशाल की पूजा-अर्चना की. इसके बाद मंदिर समीति की ओर से केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल को भगवान बदरी-विशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया. केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल को श्री बदरीश पंचायत के बारे में बताया गया, जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने कहा कि सनातन देवसंस्कृति में पंचायत की व्यवस्था युगों-युगों से विद्यमान है.

उत्तराखंड चारधाम यात्रा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

बता दें कि इस साल उत्तराखंड चारधाम यात्रा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है. अकेले बदरीनाथ धाम में 27 अप्रैल से लेकर एक नवंबर तक करीब 1720514 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए. वहीं, केदारनाथ में अभीतक 1898161 भक्तों ने दर्शन किए है. वहीं गंगोत्री में 890441 और यमुनोत्री धाम में 727359 भक्तों ने दर्शन किए.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *