Nirbhik Nazar

दुखद ! करवाचौथ पर विधवा हो गई पत्नी, पति छत पर देखने गया था चाँद, चली गई जान, पढ़ें पूरी खबर…

जौनपुर: अखंड सौभाग्य के लिए पत्नी का करवा चौथ का व्रत ही पति की मौत का कारण बन गया। पत्नी के कहने पर चांद निकला है या नहीं, देखने के लिए छत पर गए पति अंधेरे में सीढ़ी से गिर गए। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना पिलकिछा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

यह दुखद हादसा कृष्णापुर गांव में बुधवार की रात हुआ। गांव के विनोद कुमार दुबे की पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखा था। पूजन-अर्चन के लिए सुबह से ही विनोद कुमार दुबे फूल-माला व अन्य सामानों की व्यवस्था में जुटे रहे। शाम को करवा देवी के पूजन के बाद पत्नी रिंकी दुबे ने कहा कि जाकर छत पर देखिए चांद निकला है या नहीं। विनोद छत पर जाकर वापस आ रहे थे कि सीढ़ी पर पैर फिसल जाने से लुढ़कते हुए नीचे आंगन में गिर गए।

सिर में गंभीर चोट आने से बेहोश हो गए पति को देख रिंकी दुबे ने शोर मचाया। स्वजन आनन-फानन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले गए। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते स्वजन शव लेकर घर चले आए।

अखंड सौभाग्य के पवित्र पर्व पर मांग सूनी हो जाने से रिंकी रोते-रोते बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। माता मायना देवी की हालत पुत्र के गम में विक्षिप्त सी हो गई। पुत्रों राज व शिवा के करुण-क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *