Nirbhik Nazar

DM जैसे ही जांच को निकलते थे, ड्राइवर खनन माफियाओं को कर देता था चौकन्ना, फिर… ऐसे पकड़ा गया

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां जिलाधिकारी के ड्राइवर के खिलाफ मुखबीरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक डीएम के ड्राइवर के अलावा एक और शख़्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.

क्या है पूरा मामला?
जिला मजिस्ट्रेट के वाहन चालक सरनाम सिंह पर आरोप है कि वह खनन माफिया को इस बात की जानकारी देता था कि अवैध खनन की जांच करने जा रहे अधिकारी कहां हैं.

कैसे पकड़ा गया मुखबीर?
लालपुरा थाना प्रभारी संगीता यादव ने बताया कि तीन नवंबर को अवैध खनन की जांच के लिए निकले खान अधिकारी की गाड़ी का दो मुखबिर पीछा कर रहे थे और जब अधिकारी को इसकी भनक लगी तो उन्होंने थाने में इसकी सूचना देकर पीछा कर रहे वाहन को रुकवाया जिसमें सरनाम भी बैठा था.

थाना प्रभारी संगीता यादव बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी (वाहन चालक) सरनाम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. दूसरा मुखबिर टिकरौली ग्राम प्रधान का पति अक्षय है.

यादव ने बताया कि इन दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *