Nirbhik Nazar

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर थी राजधानी देहरादून, फिर भी रिलायंस ज्वैलर्स के यहाँ दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में हो गई डकैती

देहरादून: राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती होने से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट ले गए।

गुरुवार को रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे । पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए।


सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।

पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। मौके पर तमाम ज्वैलर्स और सराफा मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *