Skip to main content

Nirbhik Nazar

यूट्यूब से सीखा चेन स्नैचिंग का तरीका और उड़ाया मंगलसूत्र, पुलिस ने किया ऐसा खुलासा कि जान कर उड़ जाएंगे होश

नागपुर: महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने यूट्यूब से वीडियो देखकर अपराध की दुनिया में कदम रखा। आरोपी ने पहले यूट्यूब पर चेन स्नैचिंग का तरीका देखा। इसके बाद नागपुर में एक 47 वर्षीय महिला के गले से मंगलसूत्र उड़ा लिया। फिर उसने इस मंगलसूत्र को मणिपुरम गोल्ड लोन में गिरवी रखकर 47,000 रुपये भी ले लिए। इस पैसे से आरोपी ने मोबाइल फोन खरीदा और कपड़े भी खरीदे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही आरोपी को भी सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ लिया गया है।

काम की तलाश में आया था आरोपी

दरअसल, नागपुर की बजाज नगर पुलिस ने कुणाल गोडबोले नाम के एक लड़के को पकड़ा है। यह मुख्य रूप से महाराष्ट्र के वाशिम जिले का रहने वाला है। यह सात-आठ दिन पहले ही नागपुर आया था। काम की तलाश के दौरान इसने मोबाइल में यूट्यूब वीडियो देखे। इस वीडियो में उसने चेन स्नैचिंग का तरीका खोजा। इसके बाद आरोपी ने चेन स्नैचिंग के कई वीडियो देखे। वीडियो देखने के बाद नागपुर की ही गलियों में घूमते हुए उसने एक महिला के गले से मंगलसूत्र उड़ा लिया। हालांकि कुछ घंटे में ही नागपुर पुलिस ने उसे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ लिया। वहीं पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद कुणाल ने जो बताया ये सुनकर पुलिस भी चौंक गई।

मंगलसूत्र के नाम पर लिया गोल्ड लोन

दरअसल कुणाल ने बताया कि वह पहली बार ही इस तरह की घटना को अंजाम दे रहा है। इससे पहले उसने कभी भी इस तरह के अपराध को अंजान नहीं दिया है। उसने पुलिस को बताया कि इस घटना को अंजाम देने से पहले उसने इसका पूरा तरीका यूट्यूब में देखा था। इसके बाद उसने चेन स्नैचिंग की। बाद में मंगलसूत्र को मणिपुरम गोल्ड लोन में गिरवी रख दिया। वहां से उसे 47000 रुपये मिले। इन रुपयों से आरोपी ने मोबाइल और कपड़े खरीदे। हालांकि नागपुर पुलिस इस मामले में अधिक जानकारी ले रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *