Nirbhik Nazar

किराए पर रहने वाली लड़की से थे अवैध संबंध ? इंस्‍पेक्‍टर की हत्‍या के बाद पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा !

लखनऊ। कृष्णानगर के मानसनगर में पीएसी के इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह प्रयागराज में पीएसी की चतुर्थ बटालियन में तैनात थे। डीसीपी दक्षिणी विनीत जायसवाल समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की सुरागरशी के लिए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस समेत छह पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। उधर, सतीश की पत्नी ने कई चौंकाने वाला खुलासा क‍िया है।

इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह परिवार के साथ मानसनगर में रहते थे। वह दीपावली पर रविवार देर रात करीब दो बजे बहन के यहां से अपने घर लौटे थे। घर के पास ही अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से सतीश कुमार सिंह मौके पर गिर पड़े। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आस-पड़ोस के लोग और घरवाले दौड़े। आनन-फानन सतीश को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर डीसीपी, एडीसीपी शशांक सिंह, कृष्णानगर इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की पड़ताल की बदमाशों से जुड़े कई अहम साक्ष्य जुटाए। परिवारीजन ने किसी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास और मुख्य मार्ग पर लगे सीसी कैमरों की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया जाएगा।

रायबरेली के थे मूल निवासी

रायबरेली के दुंडी मजरे भोजपुर के रहने वाले सतीश कुमार सिंह मानसनगर में 30 वर्ष से रह रहे थे। सतीश के पिता बाबूलाल सेवानिवृत्त बैंककर्मी हैं। बाबूलाल के तीन बेटों में सतीश सबसे छोटे थे। सतीश के बड़े भाई सुनील नगर निगम आगरा में तैनात थे। सुनील का परिवार इंदिरा नगर में रहता है। दिल का दौरा पड़ने से तीन साल पहले सुनील की मौत हो गई थी। मंझले भाई अजीत सिंह बाराबंकी में अध्यापक हैं। अजीत व सतीश का परिवार मानसनगर में रहता है।

अवैध संबंध थे, वीडियो वायरल करने की मिली थी धमकी

2007 में सतीश को नौकरी मिली थी। 2011 में उनकी शादी हुई थी। पत्नी के मुताबिक सतीश की पत्नी के मुताबिक श्रृंगार नगर में उनका एक और घर है। मकान में कुछ लड़कियां किराये पर रहती हैं। आरोप है कि उन्हीं लड़कियों में से किसी एक से सतीश का अवैध संबंध था। सतीश छुट्टी पर आते थे तो मानसनगर बहुत कम रहते थे। वह काम का बहाना बनाकर शृंगारनगर में ही रहते थे। उन्हीं लड़कियों के साथ सतीश की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी थी, जिसे प्रसारित करने की सतीश को धमकी मिल रही थी। सतीश हमेशा कहते थे कि शृंगारनगर का एक युवक उन्हें मारने की धमकी देता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *