Nirbhik Nazar

यहाँ 10वीं की छात्रा ने टॉयलेट में दिया बच्ची को जन्म, 11 वीं के छात्र से चल रहा था प्रेम प्रसंग ! पढ़ें पूरी खबर…

हाथरस: यूपी के हाथरस में 10वीं की एक छात्रा ने रविवार को, 12 नवंबर की देर शाम बागला जिला अस्पताल के टॉयलेट में एक बच्ची को जन्म दिया है। इस घटना के सामने आते ही हड़कंप मच गया है। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल लाए थे जहां उसने टॉयलेट जाने की बात कही थी। परिजन जब उसे शौचालय ले गए तो वहीं उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म लेते ही बच्ची टॉयलेट शीट में फंस गई जिसे बहुत मुश्किल से बाहहर निकाला गया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

बताया जा रहा है कि छात्रा नाबालिग है और जब वह नौ साल की थी तब से वह अपने ननिहाल मथुरा में रहती थी। वहीं वह 10वीं क्लास में पढा़ई कर रही थी। इस साल वह हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली है। सबसे हैरानी की बात है कि उसे या उसके परिजनों को उसके गर्भवती होने का पता ही नहीं था। रविवार की देर शाम को छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, उसने परिजनों से पेट में दर्द की शिकायत की। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लड़की की हालत देखकर डॉक्टर व स्टाफ कुछ समझ नहीं सके। वहां लड़की ने कुछ देर बाद शौचालय जाने की बात की जहां उसने बच्ची को जन्म दिया।

प्रसव के दौरान पैदा हुई नवजात बच्ची शौचालय की शीट में फंस गई तो वहां मौजूद छात्रा और उसकी मां उसे छोड़कर भागने लगी। अस्पताल के एक स्टाफ की नजर उन पर पड़ गई। अस्पताल स्टाफ ने छात्रा और उसकी नवजात बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। महिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया। कहा जा रहा है कि अब दोनों स्वस्थ हैं।

पूछाताछ में छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वहीं उसका पड़ोस के एक युवक से नजदीकी संबंध बन गया। लड़की को पता भी नहीं चला कि वह गर्भवती हो गई है। उन्होंने कहा कि जिस लड़के से उनकी बेटी के नजदीकी संबंध हैं, वह भी 11वीं की पढ़ाई कर रहा है। लड़की के परिजन चाहते हैं कि दोनों की शादी हो जाए। अब लड़का किसी का फोन नही उठा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *