Nirbhik Nazar

सासाराम में गैस एजेंसी कर्मी को गोली मार कर ₹3 लाख लूट,हथियार लहराते अपराधी हुए फरार,जांच में जुटी पुलिस

PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- पूर्व सरकारों में किसानों का भला करने की नहीं थी नीयत

सासाराम/रोहतास।बिहार में कोरोना का संक्रमण तो लगातार बढ़ रहा है और मरीज भी बढ़ रहे है। वही इस कोरोना काल में अपराधियों का भी मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्हें कोरोना का डर नहीं है और न ही पुलिस प्रशासन का ही डर है।अपराधी लूट, चोरी,हत्या जैसे घटनाओं को अंजाम देकर कोरोना काल में भी चुनौती दे रहे है। ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां आज अज्ञात अपराधियो में दिनदहाड़े गैस एजेंसी कर्मी को गोली मार 3 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना रोहतास जिले के सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लालगंज गांव के पास की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अज्ञात अपराधियों ने गैस एजेंसी के कर्मी को गोली मारकर 3.26 लाख रुपए लूट कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी है। पता चल रहा है कि सासाराम के ARN गैस एजेंसी के कर्मी शिवकुमार बैठा एजेंसी का 3.26 लाख रुपये बैंक में जमा करने जा रहा था।इसी दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लालगंज के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने कर्मी को रोक कर रुपये लूटने का प्रयास किया।

 जब कर्मी ने अपराधियों का विरोध किया तो गोली मार कर रूपये लूट कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। वही इस घटना में एजेंसी कर्मी गोली लगने से घायल हो गया।जिसके बाद लोगों द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। वही गैस एजेंसी कर्मी से लूट की घटना सासाराम शहर में जंगल में आग की तरह फैल गयी। के बाद सासाराम शहर में यह बात आग की तरह फैली। वही घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने एजेंसी कर्मी के बयान ले रही है और लूट कांड के घटना की जांच व आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरे की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *