Nirbhik Nazar

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने तथा उसे सम्मान देने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मनुष्य के आपसी संबंधों को मजबूती देने वाला लोक आस्था से जुड़ा यह महापर्व हमें सात्विकता तथा स्वच्छता का भी संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्याेपासना का यह पावन पर्व हमें शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *