Nirbhik Nazar

अनोखी चोरी ! नया मकान बनवाया, फिर दूसरे के घर से टीवी और बाकी सामान चुराया; जानकर चकराई पुलिस

नागपुर: आपने चोरी के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर की ये चोरी अनोखी है और इसकी वजह भी अजीब है। जब नागपुर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया, तो वजह जानकर वो भी चकरा गई। मामला नागपुर के वाठोडा पुलिस थाना क्षेत्र का है।

वाठोडा पुलिस थाना क्षेत्र के रहने वाले शेषराव बिसने और पुंडलिक शेंडे दिवाली के बाद छुट्टी मनाने बाहर गए थे। इसी दौरान उनके घर में चोरी हो गई। चोरी भी ऐसे हुई कि घर के जरूरी सामान ही चोर ले गए। चोर ने दोनों के घर से बड़ी एलईडी टीवी चुरा ली। साथ ही घर के अन्य जरूरी सामान चोरी हो गए।

मकान में टीवी की जरूरत

मामला पुलिस के पास पंहुचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी करने वाले शेख फिरोज उर्फ पक्या को पकड़ भी लिया। हालांकि, पक्या ने जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी अचंभित रह गई। आरोपी शेख फिरोज ने पुलिस को बताया कि उसने नया मकान बनाया और उस मकान में टीवी की जरूरत थी। साथ ही घर के कई सामान की भी जरूरत थी।

चोर का एक साथी फरार है

पक्या ने बताया कि उसे अपने मकान में इन सामानों की जरूरत थी, इसलिए उसने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया और टीवी सहित घर के कई सामान चुरा लिए। फिलहाल नागपुर पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी शेख फिरोज उर्फ पक्या को गिरफ्तार कर लिया है। उसका एक साथी ऋषिकेश बड़वाईक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *