Nirbhik Nazar

पति की हो गई मौत, भाभी के साथ जेठ करता था अश्लीलता! CCTV में इस वजह से लगा दी काली पन्नी…

बदायूं : शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनके पति की मृत्यु कई साल पहले हो चुकी है। आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद से उनका जेठ उनपर गलत नजर रखता है। वह अक्सर अश्लील इशारा और छेड़छाड़ करता है। वह घर के ऊपरी हिस्से में रहती है।

जबकि जेठ का परिवार नीचे वाले हिस्से में रहते हैं। उनकी जिठानी आए दिन मारपीट और गाली गलौज करती है। आरोपितों ने उनका जीना दुश्वार कर दिया है। इससे परेशान होकर उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा लिये। लेकिन आरोपितों ने कैमरे में काली पन्नी लगाकर तार काट दिया। इसके साथ ही आरोपितों ने उनकी चाबी बनवाकर इलेक्ट्रॉनिक और जेवर चुरा लिया।

पुलिस से इसकी शिकायत की गई तो वह लोग उन्हें बच्चों पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी देते है। 27 मई को आरोपितों ने उन्हें पीटा और छेड़छाड़ की। चीखपुकार पर पड़ोसी आ गए और उन्हें बचाया। पुलिस से लेकर एसएसपी तक से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपित जेठ संजय और जेठानी योगिता के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *