Nirbhik Nazar

तीन फेरों के बाद दुल्हन ने अग्निकुंड में मारी लात, फिर सुनाया हैरान कर देने वाला फैसला, चेहरा देखता रह गया दूल्हा

हाथरस: सादाबाद के एक गेस्ट हाउस में गुरुवार की रात को हंगामा हो गया। शराब पीकर पहुंचे दूल्हे को देख दुल्हन आपा खो बैठी। उसने अग्निकुंड पलटकर शादी से इनकार कर दिया। समझाने पर भी मानी नहीं। मामला थाने पहुंचा, जिसके बाद दोनों पक्षों में शादी न कराने की सहमति बनी। दुल्हन को लेकर उसके स्वजन लौट गए।

क्षेत्र के गांव नगला नवल के युवक की शादी फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र के गांव नगला धनसिंह पचोखरा की युवती से तय हुई थी। देवोत्थान एकादशी को शादी होनी थी। गुरुवार की रात समारोह सादाबाद के मुरसान रोड स्थित रायल पैलेस में चल रहा था। बरात चढ़त, नाश्ता, दावत, वरमाला की रस्म पूरी हुईं थीं। रात लगभग दो बजे फेरे हो रहे थे। इसी बीच दुल्हन आक्रोशित हो गई। उसका कहना था कि दूल्हा अब शराब पीकर आ गया है।

दुल्‍हन ने कहा- नहीं करूंगी शादी

लड़के का आरोप था कि लड़की पहले से शादीशुदा थी। उसके पास एक बच्चा भी है। लड़की पक्ष के लोगों ने इस तथ्य को छि‍पाया है। मैरिज होम में हंगामे की जानकारी पर शुक्रवार की सुबह पुलिस तक पहुंच गई। लड़की ने स्पष्ट रूप से शादी करने की इनकार कर दिया। लड़का पक्ष के लोगों द्वारा लड़की पक्ष के खिलाफ तहरीर दी गई। बाद में दोनों पक्षों में संबंध तोड़ने पर सहमति बनी।

पुल‍िस ने क्‍या कहा?

प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि शादी समारोह में बिघ्न पड़ने की जानकारी पर पुलिस गेस्ट हाउस में पहंची थी। एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई थी। बाद में दोनों पक्षों में शादी तोड़ने की बात पर सहमति बनी। समझौता पत्र देकर दोनों पक्षों के लोग चले गए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *